Home मनोरंजन समाचार LockUpp 2: बाइसेक्सुअल हैं गौरव की पत्नी आकांक्षा चमौला, लड़कियों के साथ...

LockUpp 2: बाइसेक्सुअल हैं गौरव की पत्नी आकांक्षा चमौला, लड़कियों के साथ रहे हैं इंटीमेट रिलेशन्स!

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/04/1200x900/Akansha_n_Gaurav_1783186640492_1783186650842_2196a589-aeb1-4f55-b0b0-8f39f33e15e4.jpg

आकांक्षा चमौला के लॉकअप सीजन 2 में कदम रखने के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में शॉकिंग बातें सामने आती रही हैं। अब एक हालिया एपिसोड में उन्होंने बताया है कि वह बाइसेक्सुअल हैं और शादी के पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी टीवी शो ‘लॉकअप’ की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो का हिस्सा बनने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस 19 के विनर रहे एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा अभी तक शो में कई शॉकिंग खुलासे कर चुकी हैं। अब रितेश देशमुख और फराह खान होस्टेड रियलिटी शो लॉकअप पर आकांक्षा के बारे में एक और शॉकिंग जानकारी सामने आई है। इस हफ्ते आकांक्षा के एक को-कंटेस्टेंट ने बताया कि गौरव खन्ना के साथ शादी करने से पहले वह बाइसेक्सुअल थीं।

श्रेया ने खोल दिया आकांक्षा का राज

मालूम हो कि लॉकअप सीजन 2 की शुरुआत में ही आकांक्षा ने बताया था कि वह और उनके पति गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने बताया था कि गौरव को बच्चे चाहिए और क्योंकि आकांक्षा इस पर राजी नहीं हैं, इसलिए दोनों अलग हो रहे हैं। बात हालिया घटना की करें तो एपिसोड के दौरान जब आकांक्षा को पता चला कि श्रेया कालरा ने उनका सीक्रेट सबको बदा दिया है कि वह उभयलिंगी (बाइसेक्सुअल) हैं। दरअसल श्रेया ने आकांक्षा बैकस्टेज अपनी सीक्रेट्स के बारे में बात करते हुए सुन लिया था।

आकांक्षा के लड़कियों संग रहे हैं संबंध

सीजन की शुरुआत से ही चर्चा में और निगेटिव इमेज में रहीं श्रेया ने आकांक्षा का यह राज सूफी मोतीवाला को बता दिया। आकांक्षा यह जानकर शॉक्ड रह गईं कि उनकी परमिशन के बिना यह सीक्रेट पब्लिक कर दिया गया है। उन्होंने फिर खुद ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने का फैसला किया और कहा, “मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं, लेकिन कुछ लड़कियों के साथ मेरे संबंध रहे हैं। मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी तारीफ करती हूं, और आकर्षित (अट्रैक्ट) होती हूं उनकी तरफ।”

मर्द प्रधान दुनिया में पली-बढ़ी जिससे..

आकांक्षा ने बताया, “मुझे लगता है कि मेरा वो सेफ स्पेस है। जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मुझे लगता है कि यह बहुत मेल डॉमिनेटिंग दुनिया थी, तो आप हमेशा, मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो। कहीं न कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे वो फेमिनिज्म वाली एनर्जी पसंद है, मुझे वो कम्फर्ट पसंद है और उसकी तरफ कदम बढ़ाना। हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लगो बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकतीं। उनमें जलन होती है या फिर कॉम्पटिशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था। मेरे लिए लड़कियां खूबसूरत होती हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN