Home LIFESTYLE NEWS HINDI पसीना कितना भी आए, नहीं फैलेगा सिंदूर! हर महिला को पता होने...

पसीना कितना भी आए, नहीं फैलेगा सिंदूर! हर महिला को पता होने चाहिए ये 3 स्मार्ट हैक्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सिंदूर लगाने के बाद जब फैल जाता है, तब पूरा फेस लुक खराब दिखता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझती हैं, तो हम आपके लिए 3 आसान हैक्स लेकर आए हैं। इन हैक्स को अपनाकर आप परफेक्ट सिंदूर लगा सकती हैं।

मानसून हो या गर्मी का सीजन हर किसी के लिए कुछ न कुछ मुश्किलें लेकर आता ही है। महिलाओं के लिए साफ-सफाई, हाइजीन की समस्या तो बढ़ती ही है साथ ही लुक भी परफेक्ट तरीके से कैरी करना बड़ा टास्क बन जाता है। जो महिलाएं सिंदूर लगाकर निकलती हैं, शाम होते-होते पसीने के कारण उनका सिंदूर बहने लगता है या फिर फैल जाता है। ऐसे में न सिर्फ चेहरा खराब लगता है बल्कि पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। अगर सिंदूर फैलने या बहने की समस्या से आप भी परेशान हो जाती हैं, तो अब इसकी टेंशन लेना बंद कर दें। आपको हम सिर्फ 3 हैक्स बताएंगे, जिससे आपका सिंदूर कभी फैलेगा या बहेगा नहीं।

पाउडर या लिक्विड सिंदूर

ज्यादातर महिलाएं पाउडर या फिर लिक्विड सिंदूर लगाती हैं, जो पसीने या पानी के कारण बहने लगता है। वैसे तो ये दोनों तरह के सिंदूर बेस्ट होते हैं लेकिन अगर आप इन्हें लगाते समय कुछ गलतियां करती हैं, तो इनके बहने का खतरा ज्यादा रहता है। कुछ लोगों को पसीना ज्यादा आता है, उसके लिए भी सिंदूर को फिक्स रख पाना बड़ा टास्क है।

सिंदूर परफेक्ट बनाए रखने के 3 आसान हैक्स

1. गीले बालों में लगाना बंद करें

सबसे पहला नियम है कि आप सिंदूर को कभी भी गीले बालों या मांग पर न लगाएं। नहाने के बाद बालों और सिंदूर लगाने वाले हिस्से को अच्छे से सुखा लें और उसके बाद उसे अप्लाई करें। गीले बालों में लगाने से सिंदूर नीचे से चिपक जाता है और ऊपर से उड़कर फैलता है। गीले बालों में लगाने पर नमी बनी रहती है और फिर वहां पर पसीना ज्यादा आता है। इसलिए पहले मांग को सुखा लें और फिर लगाएं।

2. कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर

अगर आपका सिंदूर पसीने के कारण हमेशा फैल जाता है, तो पहले कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इसे मांग पर हल्का लगाएं लेकिन इतना लगा लें कि सिंदूर से अलग भी न दिखें और इस पर वह टिका भी रहे। इसे लगाने पर पसीना नहीं आएगा और आपका सिंदूर लंबे समय तक फैलेगा नहीं।

3. वैसलीन वाला हैक

सिंदूर लगाने के लिए आप वैसलीन हैक भी अपना सकती हैं। वैसलीन उंगली पर लें और मांग पर हल्की लगा लें और उसके ऊपर सिंदूर अप्लाई करें। आप पाउडर वाला लगाएं या फिर लिक्विड दोनों ही परफेक्ट तरीके से लगा लें, वैसलीन पर सिंदूर अच्छे से चिपक जाएगा और फैलेगा नहीं।

इन टिप्स को फॉलो करें-

-लिक्विड सिंदूर लगाने के बाद तुरंत हाथ न लगाएं

-हमेशा अच्छी क्वालिटी का सिंदूर चुनें, लॉन्ग लास्टिंग हो

-एक बार में बहुत ज्यादा सिंदूर न लगाएं

-सिंदूर लगाने के बाद बार-बार हाथ न लगाएं

-बालों में तेल लगाकर सिंदूर न लगाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN