Source :- LIVE HINDUSTAN
हरियाली तीज के लिए ट्रेंडी ग्रीन नेल आर्ट डिजाइंस
कई लड़कियों की ये पहली हरियाली तीज होगी और शादी के बाद पहला त्योहार हमेशा ही खास होता है। अगर आप पहली बार तीज मनाने जा रही हैं, तो अपने लिए हरी नई साड़ी, मैचिंग ब्लाउज, मेहंदी की डिजाइन और सबकुछ फाइनल कर ही लिया होगा लेकिन क्या आपने नेल आर्ट्स के डिजाइन चुन लिए हैं? मेहंदी के साथ इन दिनों नेल आर्ट बनवाने का क्रेज भी महिलाओं में बढ़ रहा है। एक से बढ़कर एक नेल आर्ट के डिजाइन आजकल आने लगे हैं, जिन्हें बनवाकर आप हाथों को सुंदर लुक दे सकती हैं। चलिए आपको ग्रीन कलर के नेल आर्ट्स के कुछ ब्यूटीफुल पैटर्न दिखाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



