Home World News hindi पाकिस्तानी प्लेन का रहस्य गहराया, 14 घंटे से हवा में लापता; पूरी...

पाकिस्तानी प्लेन का रहस्य गहराया, 14 घंटे से हवा में लापता; पूरी सेना खोज रही

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान का एक विमान बोइंग 737 लंबे समय से लापता है। अब तक इसका कोई पता नहीं चल सका है। आशंकाएं जताई जा रहीं हैं कि 5 सदस्यों को लेकर उड़ान भरने वाला विमान क्रैश हो सकता है। फिलहाल, स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

पाकिस्तान के बोइंग 737 कार्गो विमान का रहस्य गहराता जा रहा है। ATC यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के 14 घंटे बाद भी विमान का कुछ पता नहीं चल सका है। खबर है कि इसकी खोज में मुल्क ने नौसेना और वायुसेना की मदद ली है। यह विमान अरब सागर के ऊपर उड़ान भर रहा था और इसके बाद से ही लोकेशन का पता नहीं चल सका है।

आशंकाएं ये भी जताई जा रहीं हैं कि K2 एयरवेज का यह कार्गो विमान अरब सागर में क्रैश हो सकता है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ओरमारा के पास से गायब हुआ है। इसमें कुल 5 क्रू मेंबर सवार थे। अब तक किसी से भी संपर्क नहीं हो सका है।

खोज में सेना उतारी

खबर है कि पाकिस्तान ने बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया है। इसमें सैन्य और कई एजेंसियों को शामिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी नौसेना के फ्रिगेट पीएनएस जुल्फिकार को उस स्थान पर भेजा गया है, जहां से विमान का ATC से संपर्क टूटा था। वहीं, वायुसेना के विमान को भी खोज में लगाया गया है। साथ ही खोज में मदद करने के लिए एक मर्चेंट जहाज को भी भेजा गया है।

क्या बोले जानकार

इस घटना को लेकर जानकार भी हैरान नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में एविएशन एक्सपर्ट इमरान असलम ने कहा, ‘मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा है कि विमान ग्लाइड करने के बजाए नीचे कैसे आ गया।’ एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि कार्गो विमान ने नीचे आने से कुछ देर पहले ही नेविगेशन सिस्टम में परेशानियां आने की बात कही थी।

फ्लाइट रडार 24 का कहना है कि फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि विमान पहले नीचे आया और फिर ऊपर चढ़ा। इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर आने लगा था। खास बात है कि साल 2018 की कंपनी के2 एयरवेज में रजिस्टर्ड यह विमान 27 साल पुराना था। इससे पहले यह कई कंपनियों में यात्री और कार्गो विमान के तौर पर काम में लाया जा चुका है।

पाकिस्तान में हवाई हादसे

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व में भी पाकिस्तान में प्लेन क्रैश जैसे कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का एक जेट साल 2020 में क्रैश हुआ था। उस हादसे में 97 लोग मारे गए थे और एक व्यक्ति की जमीन पर मौत हो गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN