Home World News hindi मिडिल-ईस्ट में फिर भड़की जंग? अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने इन...

मिडिल-ईस्ट में फिर भड़की जंग? अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने इन दो मुस्लिम देशों पर कर दी ड्रोनों की बारिश

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि ईरान के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने बुशहर प्रांत के ऊपर अमेरिका के MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है।

Iran War again started: मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर जंग भड़क उठी है और इसके विस्फोटक होने के आसार गहरा गए हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डौनाल्ड ट्रंप ने आज (बुधवार, 8 जुलाई को) ईरान संग हुए सीजफायर के खत्म होने की बात कही है। उन्होंने दो टूक कहा है कि ईरानी बीमार लोग हैं, जिनके साथ कोई डील नहीं हो सकती। इससे पहले बुधवार को तड़के अमेरिका ने ईरान के सीने पर सीधे प्रहार करते हुए भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए। अमेरिका ने खुद कहा है कि उसने बुधवार सुबह ईरान में 80 से अधिक स्थलों पर हमले किए हैं। अमेरिका ने ये हमले होर्मुज समुद्री मार्ग में तीन पोतों पर ईरान के हमले के बाद किए हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार के लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं।

तबाह हुए रडार और परमाणु केंद्र के पास धमाके

अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर सटीक (प्रिसिजन) हथियारों से हमले किए गए हैं। इसके अलावा होर्मुज में ईरान की 60 से ज्यादा छोटी मिलिट्री बोट्स को भी निशाना बनाया गया है। CENTCOM ने कहा है कि उसने ईरान के 60 से ज्यादा युद्धक नावों, एयर डिफेंस सिस्टम और रडार केंद्रों को मिट्टी में मिला दिया है। वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास भी भीषण धमाके सुने गए हैं। इस युद्ध की लपटों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी झुलसा दिया है, जहाँ कच्चे तेल की कीमतों में 6% तक का भारी उछाल आया है। अमेरिकी क्रूड ऑयल (WTI) की कीमत 2.7% बढ़कर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई।

ईरान का पलटवार: बहरीन और कुवैत पर ड्रोन वर्षा!

अमेरिका की इस कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देश के दो मुस्लिम मुल्कों बहरीन और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। तेहरान ने इन दोनों देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई के रूप में ये हमले किए हैं। बहरीन में बुधवार सुबह तीसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे। इसके बाद फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के तट के पास स्थित बहरीन ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की। बता दें कि बहरीन, में अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा तैनात है,जो अब सीधे ईरान के निशाने पर है।

अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए संयुक्त मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशन चलाया है। IRGC के मुताबिक, हमलों में बहरीन स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस को निशाना बनाया गया है। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार IRGC ने कहा, “IRGC की नेवी और एयरोस्पेस फ़ोर्स ने एक जॉइंट मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशन के दौरान सलमान पोर्ट, बहरीन में मौजूद US की पाँचवीं फ़्लीट और कुवैत में अली अल-सलेम एयर बेस पर मौजूद US के 85 अहम मिलिट्री ठिकानों पर ज़बरदस्त हमले किए।” IRGC के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि ईरान के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने बुशहर प्रांत के ऊपर अमेरिका के MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है।

डोनाल्ड ट्रंप का दो-टूक ऐलान: “युद्ध विराम खत्म!”

इस बीच, नाटो शिखर सम्मेलन में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए ऐलान किया है कि ईरान के साथ संघर्ष विराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा, “ईरान के साथ बातचीत करना अब समय की बर्बादी है।” उनके इस बयान ने जलती आग में घी डालने का काम किया है और शांति की सारी उम्मीदें धुंधली हो गई हैं।

मातम के बीच बदले की आग

हैरानी की बात यह है कि यह खूनी खेल ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयोतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान शुरू हुआ। जहाँ एक तरफ ईरान में मातम पसरा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर ‘अमेरिका और इजरायल की मौत’ के नारे लग रहे हैं। नए सर्वोच्च नेता मोजताबा खामेनेई के घायल होने की खबरों के बीच ईरान अब और भी आक्रामक रुख अख्तियार कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN