Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/bobby_deol_tanya_ahuja_1630763738_1780282423496_8506d4f4-6e0f-43ac-84d0-5882c55319e9.jpgबॉबी देओल ने हाल में अपने उस दौर के बारे में बात की जब वो शराब पीने लगे थे। उनके पास काम नहीं था और बीवी कमाने ऑफिस जाती थीं। उनकी पत्नी ने ही उस समय घर संभाला, खर्चा उठाया। बच्चों की एक बात ने बदल दी किस्मत।
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि कैसे वो खुद पर दया करने लगते थे। उनके पास काम नहीं था। उन्हें लग रहा था कोई उन्हें पसंद नहीं करता। इस दौर में वो शराब के पीने लगे थे। ऐसे में उनकी पत्नी तान्या ने काम किया और घर आर्थिक रूप से संभाला। बॉबी ने कहा कि उस समय तान्या ने उन्हें बहुत बर्दाश्त किया। वो उनकी स्पाइन बनी रहीं और उन्हें संभाला। अब वो उस दौर से बाहर हैं और अच्छा काम कर रहे हैं।
पत्नी ने उठाया खर्चा
बॉबी देओल हाल में टीवी प्रोग्राम आपकी अदालत में पहुंचे थे। इस दौरन एक्टर ने कहा कि जब आप गिव अप कर देते हो तो बेचारे बन जाते हो। ये इंसानी नेचर है। आपको लगता है अब आपकी दुनिया खत्म हो गई। आपको कोई पसंद नहीं करता और कुछ आपको एडिक्शन लग जाते हैं और पापा तो वैसे भी शौक था।मैं पीने लग गया। आप पहले दारू पीने लगते हो और फिर दारू आपको पीने लगती है। पर मेरी वाइफ जो है, वो मेरी स्पाइन है। वो मेरी बैकबोन है। मेरी सब कुछ। एक औरत ही सहन कर सकती है के एक हुसबंद किस दौर से गुजर रहा है। मेरी पर्सनालिटी में चेंज, मेरा गुस्सा, मेरी इरीटेशन, अगर तान्या मेरी जिंदगी में नहीं होती तो शायद मैं यहां आपके सामने बैठकर बात नहीं कर रहा होता।
बच्चों की ये बात गहरी लग गई
बॉबी देओल ने आगे कहा, ‘उसने घर संभाला, खर्च वो करती थी। वो काम काम करती थी। उसने कभी मुझे वैसा फील करने नहीं दिया। मुझे हमेशा कहती थी कि तू ऐसा क्यों सोचता है अपने बारे में। पर सोच तब ही बदलती है जब वो आपके अंदर से आती है। और मेरे अंदर से आई जब मेरे बच्चे पूछने लगे मेरी वाइफ से कि पापा घर पर ही बैठे रहते हैं, आप ऑफिस जाती हो।तब मुझे एकदम से कुछ हुआ। बच्चे आपसे उम्मीद रखते हैं। इसके बाद मैं अचानक बदल गया और वर्क आउट करना शुरू किया।
सलमान ने दिया मौका
बॉबी ने अपनी बॉडी पर काम किया। उन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म रेस 3 में मौका दिया। इसके बाद एक्टर को आश्रम और क्लास ऑफ 83 जैसी सीरीज में देखा और पसंद किया गया। पिछले कुछ साल बॉबी के लिए खास रहे। साल 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनका रोल दुनियाभर में छा गया। अब बॉबी कई नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






