Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/Anupama_Spoielr_Al_1780293200938_1780293370728_b1b7e41a-776f-44dc-9650-8a01d9a20c25.jpgAnupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम और अंश का जोरदार झगड़ा और मारपीट के दौरान दिग्विजय को चोट लग जाएगी।
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुपमा को एक बड़ी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट मिल जाएगा और उसके कैफे में खुशी का माहौल होगा। यह बात जब प्रेम और श्रुति को पता चलेगी तब वो हमेशा की तरह खिसियाते और नई साजिशें रचते नजर आएंगे। बजाए अपने कैफे पर काम करने के, दोनों का वक्त इस चीज में जाता है कि कैसे अनुपमा के कैफे में चीजें खराब की जाएं। जब ‘अनु की रसोई’ में सेलिब्रेशन खत्म होगा तो प्रेम बौखलाया हुआ वहां पहुंच जाएगा और प्रेरणा पर धोखेबाजी का आरोप लगा देगा।
प्रेरणा कराएगी प्रेम का सच से सामना
प्रेम कहेगा कि प्रेरणा ने पहले तो धोखा देकर उसके कस्टमर अनुपमा को दिलवा दिए, और अब उसकी बिजनेस डील भी अनुपमा को दिलवा रही है। प्रेरणा उसे समझाएगी कि जिस बिजनेस डील की वो बात कर रहा है, वो असल में प्रेरणा ने ही प्रेम को सुझाई थी। जब उसने उसकी कद्र नहीं की और उसे अपने कैफे से निकाल दिया, और उसके बाद उसे वहां से कॉलबैक आया, तो क्या वह अपना काम करना बंद कर दे? प्रेरणा कहेगी कि इतनी ही फिक्र थी तो खुद कॉल करके वो डील लेता। प्रेरणा साफ कहेगी, “जब तुझे अपना काम करना नहीं आता है, तो मैं क्या करूं। खुद लापरवाह होकर मौका गंवा देता है और फिर बच्चों की तरह दूसरों पर आरोप लगाने लगता है।”
इसलिए अंश के सिर पर हुआ खून सवार
बात तब बिगड़ जाएगी जब अंश बीच में दखल देगा और प्रेम उसके सामने ही ‘अनुपमा जोशी’ को उसका नाम लेकर बुलाएगा। जब अंश कहेगा कि तूने अनु मां का नाम कैसे लिया? तो प्रेम कहेगा- वो इसी लायक है। यह सुनते ही अंश के सिर पर खून सवार हो जाएगा और वह प्रेम को धक्का मार देगा। इस पर प्रेम और भड़क जाएगा और अंश को पीटना शुरू कर देगा। जब दिग्विजय आकर बीच-बचाव करने की कोशिश करेगा तो पागलपन में प्रेम उन्हें भी चोट लगा देगा। दिग्विजय के सिर के खून निकल आएगा और तब सिचुएशन में अनुपमा की एंट्री होगी। अनुपमा की दहाड़ सुनकर दोनों शांत हो जाएंगे।
प्रेम की वजह से दिग्विजय को लगेगी चोट
अनुपमा समझाएगी कि दोनों कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हो, बिना यह देखे कि तुम्हारे झगडे़ में बड़ों को चोट लग गई। अनुपमा जब प्रेम और अंश दोनों को डांट रही होगी तो प्रेम कहेगा कि उसे उनका भाषण नहीं सुनना है। तब अनुपमा कहेगी कि उसे अगर उसका भाषण नहीं सुनना है और उसकी शक्ल नहीं देखनी है तो वह उसके कैफे में कर क्या रहा है? इस पर प्रेम फिर से प्रेरणा और उसकी बिजनेस डील चुराने का आरोप लगा देगा। वह जाने से पहले अनुपमा और उसके कैफे को बर्बाद करने की धमकी देगा। इसके बाद श्रुति उसे लेकर वहां से चली जाएगी। कहानी में आगे और क्या ट्विस्ट आने वाले हैं, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






