Source :- LIVE HINDUSTAN
ग्लोइंग स्किन के लिए आप घर बैठे ये 4 स्टेप हाइड्रा फेशियल कर सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना बताती हैं कि ये टैनिंग रिमूव करने और चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में मदद करता है।
सुंदर ग्लोइंग स्किन हर किसी को चाहिए, लेकिन हर महीने पार्लर जा कर फेशियल कराना भी पॉसिबल नहीं हो पाता है। बिना क्लीनअप के अक्सर स्किन पर टैनिंग, पिगमेंटेशन, डल स्किन और दाग-धब्बे दिखने लगते हैं; जो जाहिर है किसी को भी नहीं पसंद। ऐसे में आप घर पर ये हाइड्रा फेशियल ट्राई कर सकती हैं। ये फेशियल आपको बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं है, सारा सामान आपकी रसोई में ही मिल जाएगा। लेकिन ये इतना इफेक्टिव है कि पहली बार में ही आपको अपनी स्किन ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट नजर आएगी। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना कहती हैं कि पार्लर के फेशियल की जगह एक बार ये DIY फेशियल ट्राई करें। आपकी टैनिंग भी दूर हो जाएगी और स्किन ज्यादा साफ नजर आएगी। आइए जानते हैं इसे कैसे करना है।
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर करें 4 स्टेप फेशियल
स्टेप 1- क्लींजर से करें चेहरे की सफाई
फेशियल में पहला स्टेप होता है क्लींजिंग यानी चेहरे की सफाई। इसके लिए आपको एक होममेड क्लींजर बनाकर तैयार करना है। एक बाउल में 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच चुकंदर का रस डालकर एक साथ मिक्स करें। अब एक कॉटन पैड की मदद से इसे अपने फेस पर अप्लाई करें और दो मिनट के लिए अच्छी तरह से अपना चेहरा क्लीन करें। इससे आपके चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल और डर्ट रिमूव हो जाता है।
स्टेप 2- चेहरे को स्क्रब करें
दूसरा स्टेप है चेहरे को स्क्रब करना। स्क्रब से फेस की डेड स्किन रिमूव होती है और चेहरा डीप क्लीन होता है। स्क्रब बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा और चुकंदर का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इससे चेहरे को दो मिनट के लिए स्क्रब करें। डेड स्किन के साथ ही ब्लैकहैड और व्हाइटहेड रिमूव होंगे। इसके अलावा चेहरे को नेचुरल ग्लो भी मिलता है।
स्टेप 3: मसाज क्रीम से चेहरे को करें मसाज
तीसरे स्टेप में चेहरे के लिए एक मसाज क्रीम तैयार करें। इसके लिए बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, चुकंदर का रस और एक विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर एक जेल तैयार कर लें। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर 5-7 मिनट के लिए मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन पर एक नेचुरल ग्लो मिलता है।
स्टेप 4- ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये फेसपैक
चौथा स्टेप है फेसपैक अप्लाई करना। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर, कच्चा दूध और चुकंदर का रस मिलाकर एक फेसपैक तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इस फेसपैक से पोर्स श्रिंक होते हैं, साथ ही टैनिंग रिमूवल में भी मदद मिलती है।
इस 4 स्टेप फेशियल के फायदे
डॉ शोभना बताती हैं कि ये 4 स्टेप फेशियल आपकी डेड स्किन को रिमूव करता है, जिससे चेहरा ज्यादा ब्राइट और ग्लोइंग नजर आता है। चेहरे पर टैनिंग, ओपन पोर्स या दाग-धब्बे हैं; तो वो भी कम हो जाते हैं। अगर आपको कोरियन ग्लास स्किन चाहिए तो इस DIY फेशियल को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



