Home LIFESTYLE NEWS HINDI बारिश का मजा लेते हुए भूल मत जाना सेहत, मानसून में खुद...

बारिश का मजा लेते हुए भूल मत जाना सेहत, मानसून में खुद की देखभाल के लिए यहां जानें टिप्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद की देखभाल सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। यहां हम बारिश के मौसम में सेल्फ केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो सभी को जरूर जाननी चाहिए।

मानसून भीषण गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी, उमस और गंदगी की वजह से कई बीमारियां पनपने लगती हैं। इसके पीछे प्रकृति और हमारे वातावरण में होने वाले कई बदलाव जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, बारिश के दिनों में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। यह ठहरा हुआ पानी मच्छरों के पनपने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। इन दिनों में शरीर का तापमान बार-बार बदलता है। जिसकी वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है और वायरस हम पर आसानी से हमला कर देते हैं। ऐसे में यहां हम बारिश में होने वाली बीमारियों के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं और इस मौसम में खुद की देखभाल करने की टिप्स बता रहे हैं।

बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के लक्षण

  • ठंड लगकर बुखार और जोड़ों में तेज दर्द- मलेरिया , डेंगू और चिकनगुनिया की वजह से हो सकता है।
  • उल्टी, दस्त और पेट में मरोड़-फूड पॉइजनिंग, डायरिया, हैजा की वजह से हो सकता है।
  • तेज बुखार, पेट दर्द, भूख न लगना- टाइफाइ की वजह से होता है।
  • आंखें लाल होना, पानी आना- आई फ्लू के कारण हो सकता है।

मानसून के लिए हाईजीन टिप्स

1) हाथों की सफाई- दिन में कई बार, खासकर कुछ भी खाने से पहले, बाहर से आने के बाद और टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद हाथों को साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोएं। अपने पास हमेशा अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर रखें।

2) भीगने पर तुरंत नहाएं- अगर आप बारिश के पानी में भीग जाते हैं, तो घर आकर साफ पानी और एंटीसेप्टिक साबुन से तुरंत नहाएं। इससे स्किन इंफेक्शन से बच सकते हैं।

3) पैरों की देखभाल- बारिश का गंदा पानी सबसे पहले पैरों में आता है। इसलिए बाहर से आने के बाद पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं।

4) कच्ची सब्जियों को अच्छे से धोकर खाएं- बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों में बारीक कीड़े और बैक्टीरिया छिपे होते हैं। इसलिए इन्हें पकाने से पहले हल्के गुनगुने पानी या नमक के पानी से अच्छी तरह धोएं।

5) ताजा खाना खाएं- बासी खाना खाने से बचें। भोजन बनने के 2 घंटे के अंदर उसे खा लें। बाहर के स्ट्रीट फूड, कटे हुए फल और खुले में मिलने वाले जूस से पूरी तरह परहेज करें।

मानसून में खुद की देखभाल कैसे करें

  • इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें जैसे अदरक, लहसुन, हल्दी, तुलसी और काली मिर्च जैसी चीजों को डायट में शामिल करें।
  • दिन में एक बार तुलसी, दालचीनी और गिलोय का काढ़ा या ग्रीन टी पिएं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और वायरस से लड़ता है।
  • संतरा, मौसमी, नींबू और आंवला जैसी चीजों को खाएं। ये इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं और इस मौसम में बहुत ज्यादा खट्टे और ठंडे फलों को रात में खाने से बचें।
  • पूरे दिन गुनगुना या उबला हुआ पानी पीने की आदत डालें। यह न केवल पानी को बैक्टीरिया-फ्री रखता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करता है।
  • घर पर बना गरमा-गरम सब्जियों का सूप या फ्रेश पुदीने वाली छाछ पीएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN