Home LIFESTYLE NEWS HINDI पीली-गंदी मच्छरदानी को मिनटों में करें साफ, पानी में बस 1 चीज...

पीली-गंदी मच्छरदानी को मिनटों में करें साफ, पानी में बस 1 चीज घोलकर धोएं, चमक उठेगी जाली

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मच्छरदानी आज भी कई लोग घर में मच्छरों से बचने के लिए लगाते हैं। इससे मच्छर से बचाव होता है और साथ ही नींद अच्छी आती है, लेकिन ये जल्दी गंदी हो जाती है। तो आज हम आपको मच्छरदानी को साफ करने के टिप्स बताते हैं।

मच्छरों से बचाव के लिए वैसे तो आजकल कई ऑप्शन आ चुके हैं लेकिन फिर भी कई लोग मच्छरदानी लगाते हैं। इसे लगाने के बाद मच्छरों से बचे रह सकते हैं और आराम की नींद भी आती है। मच्छरदानी भी आजकल कई फैंसी डिजाइन में आने लगी हैं, ऐसे में लोग इन्हें ट्रेंड में भी लगवा लेते हैं। अगर आप भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करते होंगे तो देखते होंगे कि उसमें पीले दाग, धब्बे और गंदगी जमा हो जाती है। कई बार गंदगी के कारण मच्छरदानी के अंदर खांसी-छींक आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या मच्छरदानी गंदी हो चुकी है, तो उसे साफ करने के लिए कुछ टिप्स जान लीजिए।

मच्छरदानी साफ करने के लिए कुछ टिप्स करें ट्राई

धूल झाड़कर करें साफ

सबसे पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह खोलकर उसकी धूल-मिट्टी झाड़ लें। अगर मच्छरदानी पर काफी धूल जमा है, तो उसे बाहर ले जाकर हल्के हाथों से झाड़ सकते हैं। आप चाहें तो वैक्यूम क्लीनर के सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करके भी जाली में फंसी धूल निकाल सकते हैं। इस दौरान बहुत ज्यादा दबाव न डालें, क्योंकि जाली नाजुक होती है और खिंच सकती है। अगर मच्छरदानी पर सिर्फ धूल जमा है और कोई खास दाग नहीं है, तो इस तरह से भी इसकी काफी हद तक सफाई हो जाएगी।

पानी वाला घोल करें तैयार

अब एक बाल्टी या बड़े टब में गुनगुना पानी भरें। इसमें थोड़ा-सा माइल्ड डिटर्जेंट या कपड़े धोने वाला लिक्विड डालकर अच्छी तरह घोल लें। इसके बाद इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ दें। नींबू के रस से सफाई में मदद मिल सकती है और जाली पर जमा हल्की गंदगी व बदबू कम करने में भी मदद मिलेगी। अब मच्छरदानी को इस घोल में डालकर करीब 20-30 मिनट तक भिगोकर रखें। भिगोने से जाली में चिपकी धूल और गंदगी ढीली हो जाती है, जिससे बाद में इसे साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

दाग-धब्बे पहले करें साफ

मच्छरदानी को भिगोने के बाद उन जगहों पर खास ध्यान दें, जहां ज्यादा गंदगी, पसीने के दाग या पीले निशान दिखाई दे रहे हैं। इन हिस्सों को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। अगर दाग ज्यादा जिद्दी हैं, तो मुलायम ब्रश या पुराने सॉफ्ट टूथब्रश की मदद ले सकते हैं। हालांकि, बहुत सख्त ब्रश का इस्तेमाल न करें और जाली को जोर से न रगड़ें। ऐसा करने से मच्छरदानी के खिंचने या फटने का खतरा रहता है।

साफ पानी से करें क्लीन

डिटर्जेंट और नींबू वाले घोल से सफाई करने के बाद मच्छरदानी को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धोएं। इसे तब तक धोते रहें, जब तक पानी में झाग या डिटर्जेंट का असर दिखाई देना बंद न हो जाए। जाली में साबुन या डिटर्जेंट बच जाने पर उस पर दोबारा धूल जल्दी चिपक सकती है।

सही तरीके से सुखाना भी जरूरी

मच्छरदानी को सुखाने के लिए हवादार जगह या हल्की धूप वाली जगह चुनें। तेज धूप में इसे कई घंटों तक रखने से कुछ सिंथेटिक नेट के रेशे कमजोर या फीके पड़ सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि मच्छरदानी पूरी तरह सूख जाए, लेकिन उसे बहुत देर तक तेज धूप में न छोड़ें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN