Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली से पहले चाहिए ढेरों गेंदे के फूल? छोटे गमले में ऐसे...

दिवाली से पहले चाहिए ढेरों गेंदे के फूल? छोटे गमले में ऐसे लगाएं पौधा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूजा के मौकों पर गेंदे के फूल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पीले और नारंगी रंग के ये फूल ना सिर्फ दिखने में अच्छे लगते हैं बल्कि घर पर आसानी से गमले में लगाए जा सकते हैं। यहां सीखिए गेंदे के फूल को गमले में कैसे लगाएं ताकी दिवाली तक ढ़ेरों फूल आ जाएं। 

गेंदे के फूल सबसे ज्यादा फेमस फूलों के पौधों में से एक हैं। अंग्रेजी में इन फूलों को मैरीगोल्ड कहा जाता है। भारत में पूजा पाठ से लेकर हर डेकोरेशन तक में इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर से दिवाली पर हर घर में गेंदे के फूलों को दरवाजे पर लगाया जाता है और बहुत ही सुंदर सजावट की जाती है। वैसे तो 20 से 30 रुपये में गेंदे के अच्छे फूलों की माला आ जाती है, लेकिन दिवाली के मौके पर गेंदे के फूलों के दाम काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस दौरान गेंदे के फूल की छोटी माला कम से कम 70 से 100 रुपये में आती है। ऐसे में आप चाहें तो दिवाली तक अपने घर की बालकनी में गेंदे के फूल का पौधा आसानी से लगा सकते हैं। यहां सीखिए गेंदे के फूल का पौधा कैसे लगाएं और इसकी केयर अच्छी तरह से कैसे करें।

गेंदे के फूल का पौधा कैसे लगाएं और इसकी केयर कैसे करें

कैसे लगाएं पौधा

गमला और मिट्टी– गेंदे के फूल का पौधा गमले में लगा रहे हैं तो एक ऐसे पोट को चुनें जो 8 से 10 इंच का हो। गेंदे के फूल को ज्यादा गेहरे गमले की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए गमला लें और नीचे कुछ छेद कर दें, ताकी पानी आसानी से बाहर निकल सके। अब ऐसी पोट में डालने के लिए सही मिट्टी को चुनें। इसके लिए 40 परसेंट सामान्य मिट्टी, 30 परसेंट वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद और 30 परसेंट रेत या कोकोपीट मिलाकर गमले में भरे।

पौधा- स्वस्थ गेंदे का छोटा पौधा लगाएं। गमले में बहुत ज्यादा पौधे न भरें। बस 8 से 10 इंच के गमले में एक पौधा पर्याप्त है।

धूप और पानी- गेंदे के फूलों को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे सीधी धूप चाहिए होती है। इसके अलावा इसे पानी देने के लिए सबसे पहले देखें कि ऊपर की 1 से 2 इंच मिट्टी सूखी है या नहीं। मिट्टी के सूखने पर ही पानी दें और गमले में पानी जमा न होने दें।

फूल ज्यादा पाने के लिए क्या करें

गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल चाहिए तो थोड़ा बढ़ने पर उसकी ऊपरी कोमल बढ़त को हल्का पिंच करें। इससे साइड शाखाएं बढ़ती हैं और आगे ज्यादा फूल आ सकते हैं। इसके अलावा हर 15 से 20 दिन में थोड़ी वर्मीकम्पोस्ट दें। फूल आने के समय संतुलित फूलों वाली खाद भी उपयोग की जा सकती है।

बिना पौध के कैस लगाएं गेंदे का पौधा

बिना पौध या बीज के भी आप गेंदे का पौधा लगा सकती हैं। इसके लिए 10 से 15 स्वस्थ हरी टहनी लें। इसमें से नीचे की पत्तियां हटा दें और 2 से 3 पत्तियां ऊपर रहने दें। अब नम, हल्की मिट्टी में 2 से 3 डंडी दबाएं। गमले को तेज सीधी धूप से बचाकर सिर्फ उजाले वाली जगह पर रखें। बस एक बात का ध्यान रखें कि मिट्टी नम होनी चाहिए और इसके अलावा इसमें पानी भरा हुआ नहीं होना चाहिए। गेंदे की जड़ बनने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। लेकिन एक बार पौधे के बड़े होने इसमें खूब फूल आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN