Home World News hindi पुतिन कर रहे थे 6 राष्ट्राध्यक्षों का इंतजार, यूक्रेन ने मॉस्को पर...

पुतिन कर रहे थे 6 राष्ट्राध्यक्षों का इंतजार, यूक्रेन ने मॉस्को पर कर दिया भीषण प्रहार; रोकनी पड़ीं उड़ानें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन का यह हमला कीव में रूस के हालिया हवाई हमलों के जवाब में हुआ है। इससे पहले इस हफ़्ते, ‘डॉर्मिशन कैथेड्रल’ पर मिसाइल और ड्रोन से हुए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।

यूक्रेन रूस जंग के बीच एक हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन ने ड्रोन हमले कर रूस की राजधानी मॉस्को को दहला दिया है। यूक्रेन ने मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले किए हैं। इसके कारण मॉस्को हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। रूस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। गुरुवार, (18 जून 2026) को हुए इस हमले के बाद मॉस्को के आसमान में काला धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। यह हमला मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित रूसी तेल उत्पादक कंपनी ‘गाज़प्रोम नेफ्ट’ की रिफाइनरी पर हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिफाइनरी के टैंक का ढक्कन उड़ते और भीषण धुआं निकलते देखा गया है। चार साल से भी अधिक समय पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से इसे यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन की ओर से दागे गए 555 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिनमें से लगभग 200 ड्रोन को मॉस्को की ओर बढ़ते समय रास्ते में ही रोक दिया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित मॉस्को तेल रिफाइनरी पर कई ड्रोन गिरे। वहीं, रूसी परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस हमले के कारण मॉस्को के चार हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

जेलेंस्की ने की हमले की पुष्टि

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस हमले को कीव पर हाल ही में हुए रूसी हमलों का एक “वाजिब जवाब” करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह हमला उन ठिकानों के खिलाफ हमारे योद्धाओं के काम का एक महत्वपूर्ण परिणाम है जो रूस की युद्ध मशीन को सहारा देते हैं। ज़ेलेंस्की के अनुसार, यह “ऑपरेशन स्पाइडर वेब” के बाद से यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा हमला

यह हमला कीव में रूस द्वारा हाल ही में की गई हवाई छापेमारी के जवाब में किया गया है। इसी हफ्ते की शुरुआत में, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कीव-पेचेर्स्क लावरा मठ परिसर के डोर्मिशन कैथेड्रल पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे नागरिक और सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे पर महीनों में किया गया सबसे विनाशकारी हमला बताया था।

रूस में उड़ानों पर रोक और बचाव कार्य

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 555 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से लगभग 200 को मॉस्को के करीब आते समय रोका गया। सुरक्षा कारणों से, रूस के परिवहन मंत्रालय ने मॉस्को के सभी प्रमुख हवाई अड्डों शेरेमेतियेवो, डोमोडेदोवो, वनुकोवो और ज़ुकोवस्की — से उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है। बड़ी बात यह है कि यह ड्रोन हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कज़ान में आसियान देशों के नेताओं की मेजबानी करने से कुछ ही घंटे पहले हुआ। इस शिखर सम्मेलन में थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों के प्रधानमंत्री और फिलीपींस के राष्ट्रपति हिस्सा ले रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने अपने बयान में युद्ध खत्म करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पुतिन से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN