Home rss business hindi पेट्रोल-डीजल, LPG की बिक्री में बड़ा बदलाव, चेक करें आज 7 अक्टूबर...

पेट्रोल-डीजल, LPG की बिक्री में बड़ा बदलाव, चेक करें आज 7 अक्टूबर के भाव

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel LPG Rates:  डीजल की सालाना मांग 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पेट्रोल की बिक्री में मासिक गिरावट के बावजूद सालाना वृद्धि करीब 7.9 प्रतिशत रही
  • एलपीजी की तस्वीर उलट रही
  • पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम आज 7 अक्टूबर को नहीं बदले हैं

डीजल की सालाना मांग 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पेट्रोल की बिक्री में मासिक गिरावट के बावजूद सालाना वृद्धि करीब 7.9 प्रतिशत रही।

भारत में ईंधन की कुल खपत सितंबर में मंथली बेसिस पर 3.9 प्रतिशत बढ़कर 1.926 करोड़ टन पहुंच गई। पेट्रोलियम मंत्रालय के PPAC के आंकड़ों के मुताबिक, सालाना आधार पर भी ईंधन खपत 3.4 प्रतिशत बढ़ी। जबकि, पेट्रोल-डीजल की बिक्री में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम आज 7 अक्टूबर को नहीं बदले हैं। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 942 और कमर्शियल के 2810 रुपये पर स्थिर हैं।

सितंबर में बिटुमिन की खपत में 34.7 प्रतिशत की मासिक छलांग रही। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बिटुमिन की मांग बढ़ना इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों में तेजी का संकेत माना जा सकता है।

दूसरी ओर डीजल की सालाना मांग 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पेट्रोल की बिक्री में मासिक गिरावट के बावजूद सालाना वृद्धि करीब 7.9 प्रतिशत रही। एलपीजी की तस्वीर उलट रही। अगस्त की तुलना में खपत 8.5 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन सितंबर 2025 के मुकाबले 9.2 प्रतिशत कम रही।

पेट्रोल-डीजल से लेकर जेट फ्यूल तक के आंकड़े

  • डीजल की बिक्री 71.6 लाख टन हो गई है, जो अगस्त से 2 प्रतिशत और सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि, पेट्रोल की खपत 36.7 लाख टन रही, जो अगस्त से 4.4 प्रतिशत कम, लेकिन सालाना 7.9 प्रतिशत ज्यादा है।
  • एलपीजी की बात करें तो सितंबर में खपत 25.4 लाख टन रही, जो अगस्त से 8.5 प्रतिशत ज्यादा, और सालाना 9.2 प्रतिशत कम है।
  • नैफ्था की खपत 7 लाख टन रही। यह भी अगस्त से 16.2 प्रतिशत और सालाना 25.2 प्रतिशत कम रही।
  • जेट फ्यूल की खपत सितंबर में 7.3 लाख टन रही जो अगस्त के लगभग बराबर है।

पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के 7 अक्टूबर के रेट

सीएनजी के रेट: दिल्ली में सीएनजी की कीमत सबसे कम 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में सीएनजी 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है।

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में 96.33 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम 92.01, रेवाड़ी 91.59 तथा करनाल 91.32 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

पेट्रोल-डीजल के रेट: बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये है। एलपीजी सिलेंडर आज भी सबसे महंगा लेह में है। यहां घरेलू रसोई गैस की कीमत 1179 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर 3450 रुपये का है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN