Source :- BBC INDIA

इमेज स्रोत, ANI
“देश के बच्चों को कल जिस तरह सरकार ने डंडे से पिटवाया है. उसका जवाब बांकीपुर की जनता यहां पर वोट के माध्यम से देगी. भाजपा को बताएगी कि ये लोकतंत्र है, किसी का एकाधिकार नहीं है.”
21 जुलाई को ये बात जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर उप चुनाव में उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान कही थी.
दरअसल 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने नीट पेपर लीक मामले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालना चाहा था. लेकिन इस दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया था और संसद मार्च सफल नहीं हो सका था.
दिल्ली में स्टूडेंट्स के आंदोलन के साथ ही 22, 23 और 25 जुलाई को बिहार के अलग-अलग इलाक़ों में नीट पेपर लीक को लेकर कई हिंसक प्रदर्शन हुए.
राजधानी पटना समेत कई इलाक़ों में हुए इन प्रदर्शनों के ख़िलाफ़ पुलिस ने बल प्रयोग भी किया.
जब देश की राजधानी और बिहार में ये प्रदर्शन चल रहे थे उसी दौरान राज्य की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भी प्रचार ज़ोरों पर था.
क्या स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को चुनाव प्रचार में मुद्दा बनाया गया?
इमेज स्रोत, ANI
बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीत चुके हैं. उनकी जीत को लेकर अलग-अलग विश्लेषण किए जा रहे हैं.
इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ और 25 जुलाई को ‘बिहार बंद’ के दौरान स्टूडेंट्स समेत कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया था.
राजनीतिक विश्लेषक माधुरी कुमार बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहती हैं कि प्रदर्शन और वोटिंग का समय लगभग आसपास था लेकिन एक बात ये ज़रूर देखी गई कि प्रशांत किशोर ने इन प्रदर्शनों को अपना मुख्य मुद्दा नहीं बनाया था.
प्रशांत किशोर ने 21 जुलाई के अलावा समय-समय पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान स्टूडेंट्स आंदोलन से जुड़े सवालों पर जवाब दिया और पुलिस कार्रवाइयों की निंदा की.
साल 2024 में बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (बीपीएससी) की प्रीलिम्स परीक्षा को दोबारा कराने को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भी प्रशांत किशोर आगे थे.
परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.
हालांकि बांकीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर को स्टूडेंट्स के आंदोलन को मुख्य मुद्दा बनाते हुए कम ही देखा गया.
बिहार में हुए आंदोलन का सीजेपी ने समर्थन किया था. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में प्रशांत किशोर से पूछा गया था कि क्या सीजेपी अगर बिहार आए तो वो क्या करेंगे?
इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि सीजेपी का बिहार में स्वागत है. उन्होंने कहा था, “हर व्यक्ति जो इस सरकार के अलोकतांत्रिक व्यवहार को और उनके कामकाज को चुनौती देना चाहता है. हम लोग उनके साथ हैं.”
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज़, मुंबई के पूर्व प्राध्यापाक पुष्पेंद्र बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहते हैं कि प्रशांत किशोर को स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को मुद्दा बनाने को लेकर पूरी तरह भरोसा नहीं था इसीलिए उन्होंने चुनाव प्रचार में इसका कम ही ज़िक्र किया.
वो कहते हैं कि प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में इस मुद्दे पर थोड़ा बहुत बोलना शुरू किया था लेकिन उन्होंने खुलकर रैलियों में इस पर कुछ नहीं बोला.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

प्रशांत किशोर की जीत में सीजेपी प्रोटेस्ट की क्या भूमिका थी?
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत के लिए विश्लेषक कई मुद्दों को ज़िम्मेदार मानते हैं.
पुष्पेंद्र कहते हैं कि विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दे पहले से ही उपचुनाव पर हावी थे.
वो कहते हैं, “जो पारंपरिक रूप से बीजेपी के कोर वोटर रहे हैं या अपने आप को आरएसएस से जोड़ते हैं, वो इस बार मन बना चुके थे कि वोट नहीं देना है. उनमें नाराज़गी थी कि इस सीट को एक जागीर के तौर पर समझ लिया गया है. एक तरह से कहा जाए तो लोगों में एक फ़टीग (थकावट) था कि हमेशा वादे किए जाते हैं लेकिन होगा कुछ नहीं है.”
फिर स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट की क्या भूमिका रही? इस सवाल पर पुष्पेंद्र कहते हैं कि सीजेपी और बिहार में हुए प्रदर्शनों ने ताबूत में एक आख़िरी कील ठोंकने का काम किया.
वो कहते हैं, “आप यह कह सकते हैं कि लोगों ने बीजेपी के ख़िलाफ़ मन बना लिया था लेकिन ये जो प्रदर्शन हुए उससे उनके फ़ैसले को बहुत बल मिल गया.”
वहीं, माधुरी कुमार भी पुष्पेंद्र की बात से सहमत हैं. वो कहती हैं कि इस उपचुनाव में प्रदर्शन कोई बहुत बड़ा फ़ैक्टर नहीं था.
वो साल 2024 के प्रदर्शनों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहती हैं कि उस दौरान भी स्टूडेंट्स का बीपीएससी के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए और उस समय भी प्रशांत किशोर इस पर बोले थे लेकिन रिज़ल्ट बीजेपी के पक्ष में आए.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

साल 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जन सुराज एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और प्रशांत किशोर ने ख़ुद चुनाव नहीं लड़ा था.
माधुरी कुमार कहती हैं कि प्रदर्शन के तुरंत बाद वोटिंग हुई ये बात बिलकुल सही है लेकिन प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे को भुनाया नहीं वो अपने कैंपेन में दूसरे मुद्दों पर फोकस करते रहे.
वो कहती हैं, “दूसरे दलों ने कैंपेनिंग में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के मुद्दों को उठाया और बिहार में एके-47 की फ़ायरिंग को भी मुद्दा बनाया. कहा गया कि गुंडा राज आ गया है तो कुछ हद तक कह सकते हैं कि युवाओं के एक तबके पर इस उपचुनाव में प्रदर्शनों का असर हुआ था.”
हालांकि माधुरी कुमार बीजेपी की इस सीट पर हार के लिए उसके उम्मीदवार को ज़िम्मेदार मानती हैं.
नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने और राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीट ख़ाली हुई थी. इसके बाद इस सीट पर बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था और नामांकन दाख़िल करने के अगले ही दिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया.
इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया. वहीं आरजेडी ने रेखा कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया था.
साल 2008 से पहले बांकीपुर सीट को पटना पश्चिम नाम से जाना जाता था. 2008 में परिसीमन के बाद इसे बांकीपुर नाम दिया गया. साल 1995 से इस सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा था. उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार को 19,324 वोट से हराया है.
माधुरी कुमार कहती हैं कि प्रशांत किशोर इस सीट पर बहुत बड़े मार्जिन से नहीं जीते हैं, बीजेपी की हार की वजह इस सीट पर बीजेपी का एक अजनबी चेहरे को उतारना था.
क्या आगे प्रशांत किशोर करेंगे आंदोलन?
इमेज स्रोत, ANI
सीजेपी का प्रदर्शन ख़त्म हो गया है लेकिन झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी के पेपरों में कथित धांधलियों लेकर स्टूडेंट्स का आंदोलन चल रहा है.
क्या बिहार में आंदोलन की राजनीति आगे भी होगी?
इस सवाल पर माधुरी कुमार कहती हैं कि पटना में मंगलवार को भी स्टूडेंट्स का प्रदर्शन हुआ है, नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान गिरफ़्तार आंदोलनकारियों को जेल से छुड़ाने को लेकर आइसा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.
वो कहती हैं, “लोकतंत्र में प्रदर्शन होने चाहिए. झारखंड में जारी प्रदर्शनों में कोई शोर-शराबा और हिंसा नहीं है. वहां पर स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर भी हैं.”
पुष्पेंद्र कहते हैं कि प्रशांत किशोर अगर कल स्टूडेंट्स जैसे किसी आंदोलन में शामिल होते हैं तो ज़ाहिर है कि ये उनके लिए बड़ा ट्रांसफ़ॉर्मेशन का काम करेगा, हालांकि वो आंदोलन वाले प्राणी नहीं हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
और जानें
शॉर्ट वीडियो
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
-

वीडियो, ग्रीसः जंगल की आग से बचने के लिए भागते दिखे घोड़े, अवधि 0,30
-

वीडियो, उदयनिधि स्टालिन को क्यों ले गई चेन्नई पुलिस?, अवधि 1,00
-

वीडियो, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में बृज भूषण सिंह बरी, अवधि 1,04
-

वीडियो, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त, बीजेपी इतने वोटों से पीछे, अवधि 1,23
-

वीडियो, विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने पर ये कहा, अवधि 1,18
-

वीडियो, स्पेन ने माइग्रेंट्स को वापस मोरक्को भेजा, अवधि 0,41
-

वीडियो, भारत-ऑस्ट्रेलिया का वो टेस्ट मैच, जिसमें टीम इंडिया ने दौरा छोड़ने की बात कह दी थी, अवधि 1,30
-

वीडियो, ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के हमले रोकने का किया एलान, क्या है वजह?, अवधि 1,18
-

वीडियो, एके 47: ऐसी गन जिसे बनाने वाला भी पछताया, अवधि 1,09
-

वीडियो, वो पल जब समंदर में व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म, अवधि 0,38
-

वीडियो, मध्य प्रदेश: एम्बुलेंस में ख़त्म हुई ऑक्सीजन, युवक की मौत, अवधि 1,35
-

वीडियो, पप्पू यादव के भेष पर बोले ओम बिरला, ‘आप सदन की पवित्रता…’, अवधि 0,44
-

वीडियो, स्पेन में घुसे हज़ारों प्रवासी, यूरोप में सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंता, अवधि 0,55
-

वीडियो, मेट्रो में ट्रैवल करने गए सीएम विजय और मिल गए फ़ैंस, अवधि 0,55
-

वीडियो, अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट से संन्यास, अवधि 1,14
-

वीडियो, बिहार में जेल से रिहा होने के बाद क्या बोले स्टूडेंट्स?, अवधि 1,23
शॉर्ट वीडियो का अंत
SOURCE : BBC NEWS




















