Home National news hindi आंध्र प्रदेश का ये गोल्ड माइन भारत के बाज़ार को देगा मज़बूती,...

आंध्र प्रदेश का ये गोल्ड माइन भारत के बाज़ार को देगा मज़बूती, घटाएगा विदेशी निर्भरता

3
0

Source :- BBC INDIA

आंध्र प्रदेश का ये गोल्ड माइन भारत के बाज़ार को देगा मज़बूती, घटाएगा विदेशी निर्भरता

प्रकाशित

आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले के जोन्नागिरी में आज़ाद भारत की सबसे बड़ी निजी सोने की खदान में पहली बार सोने की रिफाइनिंग शुरू हुई है.

जियोमैसूर सर्विसेज़ इंडिया ने लगभग 20 साल के शोध के बाद यह परियोजना शुरू की, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने किया.

कंपनी का दावा है कि यहां खोज, खनन, प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग एक ही परिसर में हो रही है. फिलहाल सालाना 900 किलोग्राम सोना उत्पादन का लक्ष्य है, जिसे बढ़ाकर 2 टन किया जाएगा.

अनुमान है कि जोन्नागिरी में करीब 50 टन सोने का भंडार है, जिससे भविष्य में भारत की घरेलू मांग को आंशिक सहारा मिल सकता है.

रिपोर्टर: अमरेंद्र यारलागड्डा

शूट-एडिट: नवीन कांदेरी

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

SOURCE : BBC NEWS