Source :- LIVE HINDUSTAN
पुरुषों के ग्रूमिंग रूटीन में प्राइवेट पार्ट के बाल हटाना भी शामिल है। लेकिन ये पार्ट काफी सेंसेटिव होता है, इसलिए शेविंग के दौरान जरा सी गलती से कट लगने के खतरा हो सकता है। सही तरीका क्या है, डॉक्टर ने स्टेप बाय स्टेप बताया है।
प्राइवेट पार्ट के बाल रिमूव करना पर्सनल हाइजीन और ग्रूमिंग का हिस्सा है। कई पुरुष छाती और चेहरे के बालों को ट्रिम करने के साथ प्राइवेट पार्ट के हेयर्स भी क्लीन रखना पसंद करते हैं। हालांकि इस हिस्से की त्वचा काफी सेंसेटिव होती है, इसलिए जरा सी गलती होने पर कट लगाने का खतरा भी हो सकता है। कई बार शेविंग के बाद रेडनेस, खुजली और दाने की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में बहुत से पुरुष वहां शेविंग करने से भी बचते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं रेजर से कट ना लग जाए। कई बार तो ठीक से बाल रिमूव भी नहीं हो पाते। अगर आप भी प्राइवेट पार्ट के पार्ट शेव करना चाहते हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाइनकोलॉजिस्ट ने सही तरीका शेयर किया है।
क्या प्राइवेट पार्ट के बालों को हटाना सेफ है?
पुरुषों के लिए प्राइवेट पार्ट के बाल हटाना पूरी तरह सेफ है, लेकिन ये समझना जरूरी है कि ये पूरी तरह नेचुरल हैं। इन्हें हटाना जरूरी नहीं है, क्योंकि ये त्वचा को घर्षण से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं तो इन्हें हटा सकते हैं, लेकिन इसके लिए किसी तरह का दबाव महसूस ना करें।
इंटीमेट हेयर रिमूव करने का सही तरीका
स्टेप 1- ट्रिमर से बालों की लंबाई कम करें
अगर प्राइवेट पार्ट के बालों की लंबाई काफी ज्यादा है, तो सीधे रेजर का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसे में सबसे पहले ट्रिमर या बॉडी साफ कैंची की मदद से बालों की लंबाई को छोटा कर लें। पहले ट्रिमिंग करने से आपका रेजर जाम या ब्लॉक होने से बच जाएगा।
स्टेप 2- गर्म पानी से नहाएं या पोंछ लें
शेविंग करने से पहले गर्म पानी से नहा लें या फिर उस हिस्से को गर्म पानी में भिगोए हुए कपड़े से साफ कर लें। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और नमी की वजह से कट लगने का खतरा भी कम हो जाता है।
स्टेप 3- शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल करें
बाल रिमूव करने से पहले त्वचा पर शेविंग क्रीम या जेल जरूर लगाएं। इससे रेजर और त्वचा के बीच घर्षण कम होता है, जिससे कट लगने और जलन होने का खतरा कम होता है। ध्यान रखें कि सेंसेटिव स्किन के लिए बिना खुशबू वाला प्रोडक्ट चुनें।
स्टेप 4- साफ और तेज रेजर का इस्तेमाल करें
प्राइवेट पार्ट की शेविंग के लिए हमेशा साफ और तेज रेजर का इस्तेमाल करें। पुराने या जंग लगे ब्लेड से इन्फेक्शन और कट लगने के चांस बढ़ जाते हैं। शेविंग के दौरान त्वचा को हल्का खींचकर स्थिर रखें और रेजर को बालों के बढ़ने की दिशा में छोटे-छोटे स्ट्रोक में चलाएं।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



