Home LIFESTYLE NEWS HINDI चेहरे को जल्दी बूढ़ा कर रहा है दिल्ली का प्रदूषण! अपने स्किनकेयर...

चेहरे को जल्दी बूढ़ा कर रहा है दिल्ली का प्रदूषण! अपने स्किनकेयर में आज ही करें ये 5 बदलाव

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली का बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों पर ही बुरा असर नहीं डालता, बल्कि आपकी त्वचा को भी डैमेज करता है। इससे एजिंग की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है। ऐसे में अपने स्किनकेयर रूटीन में ये 5 बदलाव जरूर करें।

मौसम में हल्के ठंडेपन के साथ ही देश की राजधानी में प्रदूषण दस्तक दे देता है। ये सिर्फ सांस और फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि त्वचा पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। प्रदूषण में मौजूद छोटे कण (PM 2.5) त्वचा के पोर्स में जमा हो सकते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाने के साथ बैरियर को डैमेज करने का काम भी कर सकते हैं। इससे पिगमेंटेशन, ड्राई और डल स्किन, डीप इन्फ्लेमेशन का रिस्क बढ़ जाता है। अक्सर लोगों को पता नहीं चलता, लेकिन प्रदूषण में सांस ले रही त्वचा पर बुढ़ापे की निशानियाँ भी जल्दी नजर आ सकती हैं। ऐसे में आप कितने भी महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लें, त्वचा बेजान ही नजर आती है। अगर आप भी दिल्ली या किसी प्रदूषण वाली जगह पर रह रहे हैं, तो अपने स्किनकेयर में ये 5 सिंपल बदलाव कर सकते हैं।

रात में डबल क्लींजिंग करें

दिल्ली की प्रदूषित हवा में दिनभर रहने के बाद चेहरे पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण जमा हो जाते हैं। इसलिए स्किन एक्सपर्ट्स रात में डबल क्लींजिंग की सलाह देते हैं। इसके लिए पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, फिर माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें। सुबह आप नॉर्मल फेसवॉश कर सकते हैं।

सनस्क्रीन लगाना कभी स्किप ना करें

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक आपके स्किन केयर रूटीन में सबसे जरूरी सनस्क्रीन होता है। इसे बिल्कुल भी स्किप ना करें। घर से बाहर हों, अंदर हों, बाहर बारिश का मौसम हो या सूरज ना निकले, कुछ भी हो आपको सनस्क्रीन जरूर लगाना है। ये सूरज की किरणों से होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज को रोकने का काम करता है।

सुबह विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल करें

अपने मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में आप एक अच्छा विटामिन सी सिरम शामिल कर सकते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और प्रदूषण से होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज को कम करने में मदद करता है। हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से अच्छा सिरम चुन सकते हैं।

रात में बैरियर रिपेयर क्रीम इस्तेमाल करें

प्रदूषण की वजह से त्वचा का नेचुरल बैरियर कमजोर पड़ने लगता है, जिस वजह से स्किन धीरे-धीरे डैमेज होना शुरू हो जाती है। ऐसे में आप अपने नाइट टाइम स्किनकेयर रूटीन में एक अच्छा बैरियर रिपेयर क्रीम शामिल कर सकते हैं। ये त्वचा को होने वाले डैमेज को रिपेयर करने में मदद करेगा।

डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स रिच फूड्स शामिल करें

बढ़ते प्रदूषण के बीच स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए सिर्फ स्किनकेयर ही नहीं, अपनी डाइट में बदलाव करना भी जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें। जैसे- संतरा, आंवला, अमरूद, बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर और ग्रीन टी। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN