Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फिल्म ‘रेडी’ के इस सीन में सलमान के साथ पूरी कास्ट को...

फिल्म ‘रेडी’ के इस सीन में सलमान के साथ पूरी कास्ट को क्यों पहनाया गया था काला चश्मा? दिलचस्प है किस्सा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/yshefffdhn_1788627755591_6cb96aff-3c3e-470b-a1e4-d4c9828eaa0f_1788627759887_8b0e6374-c5f3-4c60-853d-c15f61ea8505_5801e9a7-68bd-4068-88b2-2f68ba1308f7_32469544-027c-478c-a428-b75d869f3260.jpg

सलमान खान की फिल्म रेडी के इस सीन में पूरी कास्ट की काला चश्मा पहनाया गया था। लेकिन क्या आप इस सीन के पीछे के सच को जानते हैं कि ऐसा क्यों क्या गया था? दरअसल, ये स्क्रिप्ट की डिमांड नहीं बल्कि मजबूरी थी। जानिए यहां-

साल 2011 में सलमान खान और असिन की एक फिल्म आई थी रेडी। इस फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने अपनी अलग छाप छोड़ी थी। इस फिल्म में परेश रावल, महेश मांजरेकर, अनुराधा पटेल, मनोज जोशी। शरत सक्सेना जैसे बड़े एक्टर्स शामिल थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहित साबित हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के एक सीन में सलमान के साथ पूरी कास्ट ने काले रंग का चश्मा क्यों पहना था? चलिए हम आपको बताते हैं।

सलमान की फिल्म रेडी के सीन की सच्चाई

फिल्म में एक सीन है जब सलमान खान का किरदार प्रेम, बल्ली यानी परेश रावल के साथ अमर चौधरी के घर KK मोदी की नकली कहानी सुनाते हैं। इस दौरान सीन में नजर आ रहे हर शख्स की आंखों पर काला चश्मा नजर आता है। सीन में तो शायद आपको ये फिल्म और स्क्रिप्ट की डिमांड लग सकता है। लेकिन असल में इस काले चश्मे के पीछे की कहानी कुछ और है।

रेडी की कास्ट को पहनाया गया था काला चश्मा
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रेडी की शूटिंग साल 2010 में श्रीलंका में हो रही थी। बड़ा सा सेट लगाया गया था। इतनी बड़ी स्टारकास्ट थी। एक जबरदस्त सीन शूट होना था। सब कुछ तैयार था, फिर अचानक सलमान, डायरेक्टर अनीस बज्मी को अपनी आंख के इन्फेक्शन के बारे में बताते हैं। सलमान कहते हैं कि उनकी आंख में इन्फेक्शन हो गया है वो सीन शूट नहीं कर पाएंगे। ये सुनने के बाद अनीस बज्मी परेशान हो जाते हैं। उन्हें लगा सेट हटाना पड़ेगा। इतनी बड़ी कास्ट सीन के कुए तैयार है, उन्हें भी कैंसिल करना पड़ेगा। लेकिन फिर डायरेक्टर की दिमाग की घंटी बजी। उन्होंने सोचा क्यों न सलमान को काला चश्मा पहना दिया जाए। फिर सवाल ये था कि सलमान का किरदार प्रेम अभी तक ट्रांसपेरेंट वाले चश्मे में नजर आया है। अचानक उन्हें काला चश्मा पहनाया जाना सही नहीं होगा। इसके बाद डायरेक्टर अनीज बज्मी ने दिमाग लगाया और एक डायलॉग को जन्म दिया। इस डायलॉग के साथ पूरी कास्ट पर ये काला चश्मा सूट कर रहा था। कोई ये समझ नहीं पाया होगा कि ये काला चश्मा स्क्रिप्ट की डिमांड नहीं बल्कि मज़बूरी में एक बड़ी जरुरत थी।

काला चश्मे के पीछे का असली कारण

सीन में देखा जा सकता है कि सलमान का किरदार प्रेम अमर चौधरी के पास आता और सभी को काला चश्मा पहना देता है। अमर चौधरी सवाल करते हैं कि ये काला चश्मा क्यों पहनाया है। इसके जवाब में प्रेम कहता है KK मोदी ने उनके सामने ऐसी शर्तें रख दी जिसके बाद मैं आपसे नजरें नहीं मिला पाऊंगा। आप लोग सुनने लेंगे तो आप एक दूसरे से नजरें नहीं मिला पाएंगे। इसलिए काला चश्मा पहनाया है। इस डायलॉग की वजह से सीन में काले चश्मे का मतलब आज तक कोई नहीं समझ पाया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN