Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बिग बॉस 20: इस बार क्या होगा अलग, कितनी होगी सलमान के...

बिग बॉस 20: इस बार क्या होगा अलग, कितनी होगी सलमान के शो की प्राइज मनी? यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/bigg_boss_20_details_1788621210517_8c0e881b-0e89-4584-b99a-9e9f178a37df_1788621215278_63f91a71-3080-48e5-92ca-1e7e8af22621_7b439509-4515-4028-90d3-a6a2ae556c69_7ef12c39-a36e-42c5-9da8-e24563c5de16.png

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 आज यानी 6 सितंबर से प्रसारित होने जा रहा है। सलमान खान का शो अब से 105 दिनों तक आपको एंटरटेन करने वाला है। आइए जानते हैं शो से जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स। 

सलमान खान का सबसे पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 20 आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस भारत का सबसे पसंद किया जानेवाला शो है। पिछले सीजन में गौरव खन्ना ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। बिग बॉस की हर बार की थीम कुछ अलग होती है। आइए जानते हैं इस साल के बिग बॉस से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

क्या होगी इस साल की थीम?

सलमान खान के शो को दिलचस्प बनाने के लिए हर साल शो की थीम बदली जाती है। शो की थीम के मुताबिक ही शो में ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो हर सीजन को एक दूसरे से अलग बनाते हैं। पिछले साल शो की थी- घरवालों की सरकार। अब बिग बॉस 20 की थीम है ‘तथास्तु’।

इस बार खतरे में आए कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफ लाइन्स होंगी। कंटेस्टेंट्स को एक एक्स्ट्रा जीवनदान मिलेगा। इस ‘तथास्तु’ वरदान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये तो तय है कि इस वरदान की वजह से शो में दिलचस्प ट्विस्ट आएंगे।

कैसा होगा इस बार का घर?

बिग बॉस की थीम के जैसे ही हर बार घर का डिजाइन भी बदला जाता है। पिछले सीजन में घर में एक छोटा सा संसद रूम था जिसमें घरवाले वोटिंग से अपना कैप्टन चुनते थे। इस बार का शो काफी अतरंगी है। शो के हर दीवार पर अलग-अलग तरह के जानवर और पक्षी नजर आए। इस बार घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है। बिग बॉस 20 की हर दीवार इस बार कुछ न कुछ बयान करती नजर आएगी।

कितनी होगी शो की प्राइज मनी?

पिछले साल शो की प्राइज मनी 50 लाख थी। गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख का ईनाम जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी शो की प्राइज मनी 50 लाख ही होने वाली है। अगर घर में किसी तरह का मनी टास्क होता है तो शो की प्राइज मनी घट-बढ़ सकती है।

कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का शो?

टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर आता है। इस साल भी वैसा ही होगा। जियो हॉटस्टार पर इस शो को आप रात 9 बजे देख पाएंगे। वहीं, कलर्स टीवी पर ये शो साढ़े 10 बजे आएगा। वहीं, शनिवार और रविवार वीकेंड का वार देखने को मिलेगा।

इस बार क्या होगा अलग?

इस बार शो में एक मिस्ट्री रूम है जिसके राज से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। इस मिस्ट्री रूम का नाम रूम 20 है। रूम 20 इसलिए क्योंकि ये बिग बॉस का 20वां सीजन है। रूम 20 का राज यकीनन शो में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा।

इन कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा

अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक तौर पर मौहर नहीं लगी है। हालांकि, कुछ संभावित नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर जरूर हो रही है। इन नामों में माही विज, शौविक चक्रवर्ती, अमन गांधी, ईशा रिक्खी, गीता बसरा, काजी तौकीर जैसे नाम शामिल हैं। शो में आनेवाले कंटेस्टेंट्स के चेहरों से पर्दा तो आज रात प्रसारण के दौरान ही हटेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN