Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से वायरल हुआ विकी कौशल का लुक, यूजर्स...

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से वायरल हुआ विकी कौशल का लुक, यूजर्स बोले – रणबीर पर पड़ेगा भारी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/yyy_1790411792483_t03h_1790411845040_REng_707b876f-500c-4bbc-b533-47b010519181_jUAf.jpg

फिल्म लव एंड वॉर से विकी कौशल का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में विकी का लुक देखने के बाद यूजर ने उन्हें फिल्म का विलन बता दिया है। कुछ ने मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगाया है। 

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की तिकड़ी नजर आने वाली है। हाल में मेकर्स ने रणबीर और आलिया का फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब विकी कौशल की भी झलक सामने आ गई है। विकी का ये लुक रणबीर को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। विकी कौशल के इस लुक के सामने आने एक बाद यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

विकी कौशल की पहली झलक

संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अपर विकी कौशल का लुक शेयर किया है। पोस्टर में उनका 70 के दशक वाला लुक दिखाई दे रहा है। उस दौर में कैसे मूंछे और औरा बढ़ाने के लिए एक शानदार लाइटर रखा जाता था। इस पोस्टर में विकी का अंदाज एकदम अलग लग रहा है। वो सिगरेट जलाते नजर आ रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि रणबीर और आलिया के पोस्टर की तरह यहां बैकग्राउंड नहीं दिखाया गया है। सिर्फ विकी और जली हुई सिगरेट से निकलते धुंए पर आपका ध्यान जाएगा। इस पोस्टर को देखने के बाद कई यूजर्स ने एक्टर के किरदार को ग्रे शेड वाला बताया है। वहीं कुछ का कहना है कि इन आंखों को देखने के बाद कोई भी समझ जाएगा कि इस फिल्म का विलेन कौन हैं।

विकी के पोस्टर पर यूजर्स रिएक्शन

संजय लीला भंसाली ने विकी के इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हमने यहां X यूजर्स के रिएक्शन लिए हैं। पोस्टर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा ‘ये आंखें देखने के बाद लग रहा है कि विकी का किरदार ग्रेट शेड वाला होने वाला है’, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘फिल्म रणबीर और विकी के बीच की होने वाली है, आलिया सपोर्टिंग में होंगी’, एक और यूजर ने लिखा ‘विकी के साथ गलत हुआ है। रणबीर और आलिया के पोस्टर में बैकग्राउंड दिखाया गया।यहां नहीं’, एक यूजर ने लिखा ‘ऐसा लग रहा है एडिट करने वाला थका हुआ था, जल्दबाजी में किया है’। एक और यूजर ने लिखा कि अगर डायरेक्टर ने विकी को फिल्म में अच्छे से पेश किया होगा तो ये अपनी परफॉरमेंस से रणबीर को टक्कर देगा’,वहीं एक यूजर ने लिखा कि विकी रणबीर पर भारी पड़ सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब फिल्म के लिए इतजार बढ़ गया है।

लव एंड वॉर की रिलीज डेट

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर पर करीब डेढ़ साल से काम चल रहा है। फिल्म की कहानी 70 के दशक के इर्दगिर्द आर्मी और रोमांस के बीच की है। दो ऑफिसर और उनका एक प्यार। लेकिन असल में ये कहानी लव ट्रायंगल है यार उससे कई ज्यादा, ये देखने का इंतजार हो रहा है। तीनों एक्टर्स के पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में टीजर के साथ फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी भी सामने आ जाएगी। लेकिन इस फिल्म को थिएटर पर देखने के लिए करीब 4 महीनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN