Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/gullu_kiara_26_09_1790424439486_YjFr_1790424443220_Vfd8_9f2963ad-cdb3-4496-baf4-deeb0ba291e9_iQlc.pngRise and Fall Season 2: राइज एंड फॉल सीजन 2 में गुल्लू की एक्स कायरा ने धोखे को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि धोखे ने उन्हें मजबूत बना दिया है और अब वो किसी पर भरोसा नहीं कर पाती हैं।
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 की शुरुआत हो गई है। इस साल शो में तेज प्रताप यादव, करण पटेल, गौतम गुलाटी और स्प्लिट्सविला 16 की विनर कायरा जैसे कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं। शो के प्रीमियर में कायरा अपने एक्स बॉयफ्रेंड गुल्ल (कुशल तंवर) के बारे में बात करती नजर आईं।
गुल्लू ने कियारा को दिया था धोखा?
राइज एंड फॉल 2 में अपने इंट्रोडक्शन के दौरान कायरा ने कहा कि सबको लगा कि स्प्लिट्सविला में वो गुल्लू की वजह से जीती, लेकिन धोखे ने उन्हें मजबूत बना दिया है। उन्होंने कहा, “मेरा रिलेशनशिप तो ट्रेंड हुआ है, लेकिन मेरा ब्रेकअप भी। और सभी कहते हैं गुल्लू गुल्लू करके मैंने अपना रास्ता बनाया। लेकिन सच कहूं, मैं यहां आपको गलत साबित करने आई हूं। क्योंकि धोखे ने मुझे मजबूत बना दिया है।”
कायरा बोलीं- अब लोगों पर भरोसा करने में होती है परेशानी
कायरा ने ये भी बताया कि उन्हें अब किसी पर भी भरोसा करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, “कायरा, फायरा और क्रायरा, ये सब एक ही इंसान में हैं। लेकिन अब भरोसा करने में बहुत ज्यादा समस्या होती है। अब मुझे नहीं पता कि किस पर भरोसा करना है, किस पर नहीं। मुझे नहीं पता है।”
गुल्लू और कायरा ने जीता था स्प्लिट्सविला 16
कायरा और गुल्लू की बात करें तो मई 2026 में दोनों स्प्लिट्सविला सीजन 16 जीता था। ट्रॉफी के साथ-साथ दोनों 20 लाख रुपये भी जीते थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री होस्ट्स को भी काफी पसंद आई थी। हालांकि, शो खत्म होने के एक महीने बाद जून में ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं।
बिग बॉस 16 नें नजर आ रहे कायरा के एक्स गुल्लू
गुल्लू की बात करें तो स्प्लिट्सविला सीजन 16 के बाद वो एक कुकिंग रियलिटी शो का हिस्सा रहे। इसके बाद अब वो बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं।गुल्लू अभी मजबूती से अपना कोई स्टैंड दर्शकों के सामने नहीं रख पाए हैं, लेकिन शो में उन्हें पसंद किया जा रहा है। गुल्लू आते ही दो बार घर के कैप्टन भी बन चुके हैं। घर में गुल्लू की दोस्ती कनिका, ईशा और माही विज से है।
रोडीज के भी विनर रह चुके हैं गुल्लू
स्प्लिट्सविला सीजन 16 के अलावा गुल्लू रोडीज के भी विनर रह चुके हैं। रोडीज में गुल्लू एल्विश यादव की गैंग में थे।दोनों के बीच भाईचारा स्क्रीन पर साफ नजर आता था।
राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स
राइज एंड फॉल की बात करें तो इस सीजन में शो में गौतम गुलाटी, कायरा अनु, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, इरिना रुदाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, श्वेत तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।
पिछले साल कौन जीता था राइज एंड फॉल
राइज एंड फॉल के सीजन 1 की बात करें तो अर्जुन बिजलानी ने आरुष भोला और अरबाज पटेल को हराकर राइज एंड फॉल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसी के साथ वो 28 लाख रुपये जीते थे। राइज एंड फॉल जीतने के बाद अब अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ कलर्स के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 में नजर आएंगे। इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे। पिछले सीजन को भी इन दोनों ने ही होस्ट किया था। पिछले सीजन अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक शो जीते थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




