Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/1000881847_1789397047113_95I6_1789397054795_iRcM_6122e30a-5f72-45df-9f4f-e7551469f8b5_wyUl.jpgकंगना रनौत ने राखी सावंत को असफल और कड़वाहट से भरी बताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि कई असफल और कड़वाहट से भरे लोग सफल महिलाओं पर उनके चरित्र को लेकर हमला करते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राखी सावंत की हालिया टिप्पणियों पर तीखा जवाब दिया है। राखी ने कंगना और बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी को लेकर विवादित और इशारों वाली बातें कही थीं। इसके बाद कंगना ने राखी को असफल और कड़वाहट से भरी बताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि कई असफल और कड़वाहट से भरे लोग सफल महिलाओं पर उनके चरित्र को लेकर हमला करते हैं। ऐसे लोग अपनी जलन, नाकामी और अहंकार को सही ठहराने के लिए ऐसा करते हैं। कंगना ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं ऐसे जानबूझकर किए जाने वाले हमलों से खुद को कमजोर महसूस करना बंद करें और बार-बार सफाई देने की जरूरत भी न समझें।
कंगना रनौत ने राखी सावंत पर निशाना साधते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए हर कोई बहुत कुछ करने को तैयार रहता है, लेकिन हर किसी को किसी की जरूरत नहीं होती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राखी की ओर से किए गए इतने फेवर के बावजूद उन्हें सफाई कर्मचारी की नौकरी तक नहीं मिली, क्योंकि उसके लिए भी कुछ हुनर और काबिलियत चाहिए। कंगना ने कहा कि राखी को उनके बारे में वीडियो देखते हुए बैठे रहना चाहिए और रोते रहना चाहिए।
कंगना-राखी में पहले भी हुई नोकझोंक
दरअसल, राखी सावंत को हाल ही में कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इशारों वाली टिप्पणियों के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा था। राखी और कंगना के बीच यह पहली बार विवाद नहीं हुआ है। इससे पहले राखी ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ कंगना के बयान पर वीडियो शेयर कर उनकी आलोचना की थी और उन्हें गटर माउथ कहा था। इसके जवाब में कंगना ने कहा कि वह रोज ऐसे लोगों को देखती हैं, जो उनके खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने अशुतोष राणा का नाम लेते हुए कहा था कि वह उनके कुत्ते की तरह भौंकने की बात करते हैं। कंगना ने सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का भी जिक्र किया था और कहा था कि ये लोग उनके व्यवहार, चरित्र, माता-पिता और परवरिश को लेकर टिप्पणी करते हैं।
कंगना रनौत ने कहा था कि अगर इन लोगों ने उनकी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं किया है तो वह उनके बारे में उनकी राय सुनने में दिलचस्पी नहीं रखतीं। उन्होंने ऐसे लोगों को असफल बताते हुए आरोप लगाया कि वे मीडिया का सहारा लेकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। कंगना ने कहा कि वह सिर्फ उन लोगों की बात सुनेंगी, जो उनसे ज्यादा सफल हैं। मालूम हो कि हाल ही में राखी सावंत को समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में साथ देखा गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




