Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पीले सूट में छाईं सामंथा रुथ प्रभु, गोदभराई की तस्वीरों में चेहरे...

पीले सूट में छाईं सामंथा रुथ प्रभु, गोदभराई की तस्वीरों में चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/samantha_godbharai_1789399012043_OaiY_1789399015934_FrUu_fc80bcb8-1535-47b4-aed9-e29c4c72aef9_9yap.png

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और अपने इस फेज को खूबसूरती से एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने आज यानी 14 सितंबर को अपनी गोदभराई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने जीवन के सबसे खबूसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। जल्द मां बनने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने आज यानी 14 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी शावर यानी गोदभराई की तस्वीरें शेयर कीं। सामंथा की ट्रेडिशनल स्टाइल में गोदभराई हुई। इन तस्वीरों में सामंथा बेहद खूबसूरत नजर आईं।

सामंथा ने शेयर कीं गोदभराई की तस्वीरें

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इन तस्वीरों के साथ सामंथा ने लिखा कि वो भले ही इन रीति-रिवाजों का मतलब न समझें, लेकिन उनका हमेशा से ये मानना ​​रहा है कि इनके पीछे कुछ गहरी बात है।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई सामंथा की गोदभराई

सामंथा की पहली तस्वीर की बात करें तो ये एक मूविंग पिक्चर है। इस तस्वीर में सामंथा के ऊपर जल गिर रहा है। एक्ट्रेस आंख बंद करके बैठी हुई हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सामंथा ने आंखें बंद की हुई हैं। उनके सिर और गले पर दो महिलाओं के हाथ नजर आ रहे हैं।

आनरकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं सामंथा

तीसरी स्लाइड एक वीडियो है जिसमें सामंथा को डार्क पीले रंग का अनारकली सूट पहने देखा जा सकता है। सामंथा ने अपना लुक बिल्कुल सिंपल रखा है। उन्होंने गले में एक नेकलेस पहना है और कानों में झुमके पहने हुए हैं। इस वीडियो में सामंथा का बेबी बंप नजर आ रहा है। वहीं, उनकी गोद में गुलाब की कुछ पत्तियां भी नजर आ रही हैं। सामंथा के का जल से अभिषेक होता नजर आ रहा है।

चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

एक तस्वीर में सामंथा पीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनके ऊपर फूल बरस रहे हैं। इस तस्वीर में सामंथा ने जूड़ा हेयरस्टाइल बनाया हुआ है और गजरा पहना हुआ है। सामंथा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।

सामंथा रुथ ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- “अपनी परंपराओं के लिए मेरे में मन में हमेशा से सम्मान रहा है। मैं हर रीति-रिवाजों के पीछे की वजह भले ही न समझती हूं, लेकिन मैंने हमेशा ही माना है कि इनके पीछे कोई गहरी बात है…मंत्रों की आवाज, जापों से निकलने वाली एनर्जी और जिस सावधानी से ये पुरानी परंपराएं पीढ़ियों से आगे बढ़ाई गई हैं।”

कहां हुई थी सामंथा और राज की मुलाकात?

सामांथा और राज के रिश्ते के बारे में बात करें तो दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब सामंथा द फैमिली मैन 2 से जुड़ी थीं। द फैमिली मैन 2 की सफलता के बाद , सामंथा ने सिटाडेल: हनी बनी के लिए राज के साथ फिर से काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो सिटाडेल के दौरान ही सामंथा और राज के रिश्ते में गहराई आने लगी।

इसके बाद से ही सामंथा और राज की डेटिंग की चर्चा होने लगी थी। कई बार दोनों को साथ में देखा जाता था, लेकिन कपल ने हमेशा ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। काम से शुरू हुई दोनों की मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदली। इसके बाद, 1 दिसंबर 2025 दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये राज और सामंथा दोनों की ही दूसरी शादी थी। कपल कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे। राज और सामंथा की शादी उनके करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN