Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Salman_Qazi_1791008011640_Wf72_1791008016731_WMdr_9975a217-4943-49ca-898e-2bad62a01200_mP4W.jpgBigg Boss 20 Salman Khan: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार पर फैंस दो धड़ों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं।
रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लेते नजर आएंगे। हालांकि मुख्य रूप से इस बार निशाने पर काजी तौकीर रहने वाले हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान ‘लॉलीपॉप’ वाले डबल मीनिंग कमेंट के लिए काजी तौकीर को कॉल आउट कर रहे हैं। हालांकि ऑडियंस इसमें काजी का ही सपोर्ट करती नजर आई और याद दिलाया कि कैसे कनिका पहले भी चीटिंग और झूठे आरोप लगाती रही हैं। काजी की रोनी सूरत देखकर दर्शकों को बुरा लगा और उन्होंने कहा कि काजी को टारगेट किया जा रहा है। सलमान खान काजी को समझाते हैं कि उन्हें कनिका के अनकम्फर्टेबल होते ही पीछे हट जाना चाहिए था, और माफी मांग लेनी चाहिए थी। जब काजी खुद को डिफेंड करने की कोशिश करते हैं तो सलमान और भड़क जाते हैं।
सलमान ने लगाई काजी तौकीर की क्लास
सलमान खान ने काजी तौकीर को समझाते हुए कहा, “काजी अगर किसी को आपके इरादे गलत लगे हैं, तो आपको पीछे हट जाना चाहिए।” सलमान खान के इस मुद्दे पर स्टैंड लेने के लिए आम्रपाली दुबे और अन्य कंटेस्टेंट ने तालियां बजाईं। सलमान खान ने आगे कहा, “…लेकिन आप लगे रहे, बिना रुके, किसी अटकी हुई कैसेट की तरह।” आगे सलमान खान ने कनिका मान से पूछा- कनिका इसने सॉरी बोला आपको? जवाब में कनिका ने कहा कि सर इनमें बहुत हवा आ गई है। वहीं अपने बचाव में काजी ने कहा कि उन्होंने गेट पर सॉरी बोला था।
‘आपने कभी सुना है मजाक-मजाक में..’
तब सलमान खान ने फौरन काजी की चालाकी पकड़ ली और एक बार फिर कनिका का सपोर्ट किया। सलमान खान ने कहा कि उन्होंने नहीं देखा एक बार भी कनिका को सॉरी बोलते हुए। सलमान बोले कि आपने तो बल्कि यह कहा कि मैं गोली खा लूंगा लेकिन सॉरी नहीं कहूंगा। जब काजी बोले कि उन्होंने मजाक-मजाक में सॉरी कहा था, तब कनिका ने फौरन उन्हें टोका और कहा कि नहीं बोला था। सलमान खान ने इसके बाद तंजिया लहजे में काजी तौकीर से कहा, “आपने सुना है कभी किसी को मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए, अपनी पूरी लाइफ में?”
काजी तौकीर के सपोर्ट में आई ऑडियंस
बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो ज्यादातर ऑडियंस काजी को ही सपोर्ट करती दिखी। एक यूजर ने लिखा- आप लोग भी अपने बच्चों को घर में लॉलीपॉप नहीं देते होंगे ना? क्योंकि इसका मतलब तो गलत है। एक शख्स ने लिखा- आप लोगों को कनिका को आगे बढ़ाना है, ठीक है, लेकिन उसके लिए काजी को नीचा दिखाने की कोशिश मत कीजिए। दूसरे यूजर ने लिखा- उसने सॉरी कहा था वैसे। मेकर्स बेवजह बात को खींच रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- समझ नहीं आ रहा कि सलमान काजी पर इतना सख्त क्यों हो रहे हैं। किसी ने कनिका को चीटर बताया तो किसी ने लिखा कि अब स्क्रिप्ट चालू हो गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




