Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बंद होने जा रहा है यह टीवी सीरियल, खराब टीआरपी और लीगल...

बंद होने जा रहा है यह टीवी सीरियल, खराब टीआरपी और लीगल केस बने वजह

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Ser_1788859976709_87b84caf-2e84-4065-9ac5-0ef181c9b2df_1788859983176_17080ad2-e951-42d8-aaaa-5ebdc862ac39_8a913837-a6ce-40a1-990b-2a8bfedfcc0d_00534b81-67a7-494d-bb0f-307bc8898499.png

लंबे वक्त तक विवादों में रहने के बाद यह टीवी सीरियल आखिरकार बंद होने जा रहा है। मेकर्स इस शो की कहानी को एक खुशहाल मोड़ पर लाकर खत्म कर देंगे।

रिलीज के बाद चर्चा में रहे टीवी सीरियल ‘सैराब’ जल्द ही बंद होने वाला है। कृष्णा कौल और मदीराक्षी मुंडले स्टारर इस सीरियल को ऑफ एयर करने की खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि हाल ही में इसकी स्टार कास्ट में बदलाव किए गए थे। कुछ ही हफ्ते पहले कृष्णा ने रोहित चंदेल की जगह ली थी, जिनके पॉक्सो मामले में फंसने के चलते शो छोड़ दिया था। रोहित को घाटकोपर पुलिस ने एक नाबालिग का पीछा करने, हैरासमेंट और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। रोहित की गिरफ्तारी के बाद मेकर्स ने कृष्णा कौल को मदीराक्षी (नोयनिका) के साथ ईशान गांगुली के रोल के लिए चुना था।

आखिर क्यों बंद किया जा रहा है ‘सैराब’?

जानकारी के मुताबिक इस शो को OTT और टीवी पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था, जैसे की मेकर्स उम्मीद कर रहे थे। यही वजह है कि प्रोड्यूसर्स ने एक हैप्पी एंडिंग के साथ इस शो को बंद करने का तय किया है। टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैराब’ कृष्णा कौल और मदिराक्षी स्टारर इस सीरियल की कहानी को मेकर्स ने अंत की तरफ बढ़ाना शुरू कर दिया है। पहले ही शो को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था, और फिर बीच में स्टार कास्ट बदलने के चलते इसकी पॉपुलैरिटी पर असर पड़ा।

लीगल केस के बाद और बिगड़ी चीजें

बता दें कि सैराब सीरियल को 2 जून 2026 को प्रीमियर किया गया था। इस सीरियल में रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले लीड रोल प्ले कर रहे थे। जुलाई में POCSO मामले में गिरफ्तार हुए शो के लीड एक्टर ने इस सीरियल के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। एक्टर के खिलाफ लीगल प्रोसेस अभी भी चल रहा है, लेकिन मुश्किल यह हुई की ऑडियंस ने कास्ट के द्वारा किए गए अपराध के आधार पर सीरियल को जज करना शुरू कर दिया। रोहित के जाने के बाद मेकर्स ने नए एक्टर्स को ऑन बोर्ड किया और उम्मीद की, कि शायद अब टीआरपी सुधरेगी।

कास्ट बदलकर भी नहीं सुधरीं चीजें

कृष्ण कौल को मदिराक्षी के साथ ईशान के रोल के लिए चुना गया। उनकी एंट्री के साथ ही माना गया कि ‘सैराब’ का एक नया चैप्टर शुरू हो गया है और शायद इस बदलाव की वजह से टीआरपी और बाकी चीजें सुधर जाएंगी। मेकर्स को उम्मीद थी कि एक नई जोड़ी को ऑडियंस के सामने लाकर वह उन्हें शो के साथ जोड़े रख पाएंगे। हालांकि चीजें प्लानिंग के मुताबिक नहीं हुईं। दर्शकों ने दूसरे सीरियल्स की तरफ रुख करना शुरू कर दिया और इसकी टीआरपी में गिरावट जारी रही। इसके बाद मेकर्स ने अब फाइनली यह शो बंद करने का फैसला कर लिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN