Source :- LIVE HINDUSTAN
मार्केट में आजकल बहुत सुंदर हैंगिंग शुभ-लाभ मिल रहे हैं, जिनके दाम बहुत ज्यादा हैं। अगर आप सजावट के लिए इतने रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं तो इन्हें घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए खूबसूरत हैंगिंग शुभ-लाभ बनाने का तरीका।
दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसके लिए घर को पहले अच्छी तरह से साफ किया जाता है और फिर बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है। घर की सजावट के लिए हर साल दिवाली के समय पर नई-नई चीजें मार्केट में आती हैं। इस साल हैंगिंग शुभ-लाभ काफी ट्रेंड में हैं और बाजार में ये धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इनके दाम की बात करें तो ये खूबसूरत हैंगिंग शुभ-लाभ की कीमत की शुरुआत 500 रुपये ये है। ये एक बड़ा अमाउंट है जो कुछ इंवेस्ट करने से पहले काफी सोचते हैं। ये हैंगिंग डेकोरेशन आइटम हैंडमेड है इसलिए आप इन्हें घर पर 100 रुपये तक में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम एक सिंपल DIY बता रहे हैं जिसे कोई भी आसानी से फॉलो कर सकता है। सीखिए कैसे तैयार करें ये हैंगिंग शुभ-लाभ।
सुंदर हैंगिंग शुभ-लाभ कैसे बनाएं
1) हैंगिंग शुभ-लाभ बनाने के लिए आपको चाहिए कार्डबोर्ड, एमसील, लाल अक्रेलिक कलर, गोल्डन अक्रेलिक कलर, दो तरह के सजावट वाले शीशे, ग्लू, गोल्डन बीड्स, ऊन और उन वाले टैसल्स।
2) सबसे पहले कार्डबोर्ट को अपनी पसंद की शेप में काट लें। वीडियो में सर्कल शेप से डेकोरेशन आइटम को तैयार किया गया है। आप चाहें तो स्क्वेयर शेप से भी इसे बना सकते हैं।
3) अब सबसे पहले कार्डबोर्ड पर पेन से शुभ और लाभ लिखें। अब एमसील मिक्स करें और फिर पतले-पतले रोल बनाकर पेन से लिखे शुभ-लाभ पर पहले ग्लू लगाएं और फिर एमसील लगाएं।
4) अब फिर से एक लंबा पतला रोल बनाएं और फि उसे कार्डबोर्ड के किनारे पर इसे लगाएं। एक पतली नोक वाली किसी चीज से एमसील में डॉट्स बनाएं। इससे पैटर्न काफी सुंदर लगता है।
5) अब लाल रंग से पूरी तरह से तैयार किए कार्डबोर्ड को कलर करें। इसके लिए फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करें और अच्छी तरह से कलर करें। पहले एक कोट करें और इसे सूखने दें और फिर दूसरा कोट करें।
6) अब पतले ब्रश से गोल्डन रंग को शुभ-लाभ पर रंगे और किनारे पर लगे एमसील को भी गोल्डन कलर से रंग दें। आपको गोल्डन रंग से भी डबल कोट करना है।
7) कलर जब अच्छे से सूख जाए तो किनारे पर एमसील के आगे ग्लू लगाएं और फिर सजावट वाले शीशे लगाएं। पहले सर्कल वाले शीशे लगाएं और फिर दूसरी शेप(ओवल) वाले शीशे को लगाएं।
8) शीशे को पूरी तरह से सूखने के बाद आप इसके नीचे टैसल्स लगाएं। इसके लिए एक ऊन का टुकड़ा लें और फिर इसमें गोल्डन मोती लगाएं। फिर नीचे ऊन का टैसल लगाएं। अच्छे से फिक्स करने के बाद इसे शुभ-लाभ वाले कार्डबोर्ड के नीचे चिपकाएं।
9) अब ऊपर भी हैंगिंग के लिए एक ऊन का टूकड़ा लेकर इसे ऊपर की तरफ लगाएं। इसे अच्छे से फिक्स करें और फिर सूखने के लिए थोड़ा समय दें।
टिप- आप चाहें तो सर्कल शेप की जगह इसे किसी दूसरी शेप में काट सकते हैं। आजकल कमल के फूल और हाथी वाली शेप काफी ट्रेंड में है। आप इस तरह की शेप के साथ भी हैंगिग शुभ-लाभ बना सकते हैं। अलग-अलग शेप में ये काफी सुंदर लगता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


