Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘बिग बॉस 20’ में शुरू हुआ महायुद्ध, आम्रपाली बोलीं- ‘हद में रह,...

‘बिग बॉस 20’ में शुरू हुआ महायुद्ध, आम्रपाली बोलीं- ‘हद में रह, जिंदगी हराम कर दूंगी’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/10/1200x900/Bigg_Boss_20_fight_1789013848752_42100b7e-4394-4b4c-bfef-650c6cc2373a_1789013866486_428d1843-ca6e-47e2-a852-141c88c773da_af854b7f-269f-43dd-b043-3804fb688eeb_e7e133cc-9574-4e90-aa58-b53be4aeb3f5.jpg

बिग बॉस 20′ में आते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल होना शुरू हो चुका है। गेम में बने रहने के लिए सभी खिलाड़ी अपने सारे दांव पेच लगा रहे हैं।

Bigg Boss20: सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के अब तक सभी सीजन काफी सुर्खियों में रहे। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है। ये शो 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। बिग बॉस शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इसमें टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर तक ने हिस्सा लिया। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ में आते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल होना शुरू हो चुका है। गेम में बने रहने के लिए सभी खिलाड़ी अपने सारे दांव पेच लगा रहे हैं। ऐसे में ऐसे में गेम के दौरान आम्रपाली दुबे और आसिफ खान का काजी तौकीर संग जमकर भिड़ंत हुई।

चार दिनों में ही बिगड़ा माहौल

‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी चार ही दिन हुए हैं। वहीं, घर में हर कोने में एक अलग ही ग्रुप देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच तू तू-मैं मैं भी शुरू हो चुकी है। शो के शुरू होने के साथ ही एक तरफ जहां, माही विज से अरिश्फा खान भिड़ती दिखीं। वहीं, दूसरी तरफ काजी तौकीर और कनिका मान में भी नोक-झोंक देखने को मिली। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, जीत की रेस में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच की तनातनी भी बढ़ती जा रही है। सब गेम में बने रहने के लिए अभी से जोर लगाने लगे हैं। हालिया एपिसोड में देखने को मिला है कि आम्रपाली दुबे और आसिफ खान का काजी तौकीर संग जमकर लड़ाई हुई। आसिफ खान का काजी तौकीर के बीच बात हाथापाई तक पहुंच जाती, लेकिन घरवालों ने बीच में आकर मामले को संभाल लिया।

कैप्टेंसी टास्क में छिड़ी जंग

घर में कंटेस्टेंट के बीच कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ। टास्क को संभालने की पूरी कमान माही विज के हाथ में थी। कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट खेल में गड़बड़ी की बात कहते हैं। इसी बीच आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिलती है। आम्रपाली, काजी पर चिल्लाते हुए उन्हें हद में रहने को कहती हैं। आम्रपाली कहती हैं – ‘डिस्क्वालिफाई करना है तो काजी को करो। ये लड़कियों को धक्का दे रहा है, कौन लड़की जाएगी इधर। आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी।’ दूसरी तरफ आसिफ खान और काजी तौकीर जमकर भिड़ते हैं। दोनों के बीच इतनी ज्यादा गर्मा गर्मी हो जाती है कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है।

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान,काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN