Home LIFESTYLE NEWS HINDI बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज के नीचे कौन सी ब्रा पहनें? ये...

बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज के नीचे कौन सी ब्रा पहनें? ये 5 ऑप्शन कर सकती हैं ट्राई

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ या आने वाले त्योहारों के लिए बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज सिलवा रही हैं, तो इसके नीचे कौन सी ब्रा पहननी है, आइए जानते हैं। यहां हम आपके साथ 5 ऑप्शन शेयर कर रहे हैं, जिनमें से आप ब्लाउज के डिजाइन और अपने कंफर्ट के हिसाब से चुन सकती हैं।

डीप नेकलाइन वाले या बैकलेस ब्लाउज हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। खासकर पार्टी वियर साड़ी के लिए तो ज्यादातर महिलाएं बैकलेस ब्लाउज बनवाना ही पसंद करती हैं। ये देखने में तो बोल्ड और स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन इनके नीचे कौन सी ब्रा पहनी जाए, ये अक्सर कंफ्यूज करता है। अगर ब्लाउज पैडेड नहीं है तो सपोर्ट के लिए ब्रा पहनना जरूरी हो जाता है, लेकिन नॉर्मल ब्रा बैकलेस ब्लाउज में पूरी तरह से शो होती है। इसलिए बैकलेस ब्लाउज या कोई भी ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो कुछ खास तरीके की ब्रा अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। करवाचौथ और आने वाले त्योहारों के लिए अगर आपने बैकलेस ब्लाउज बनवाने का प्लान किया है, तो ये ब्रा खरीदना ना भूलें। इससे बैक भी खूबसूरत दिखेगी और ब्रेस्ट को भी सही सपोर्ट मिलेगा।

बैकलेस ब्लाउज के साथ कौन सी ब्रा पहनें?

स्टिक ऑन ब्रा खरीदें

बैकलेस ब्लाउज और ड्रेस के साथ पहनने के लिए आप स्टिक ऑन ब्रा भी खरीद सकती हैं। ये स्किन पर चिपक जाती है और पूरी तरह से स्ट्रैपलेस और बैकलेस होती है। इसके साथ ही ये ब्रेस्ट को सही तरह का लिफ्ट और सपोर्ट देने का काम भी करती है।

लो बैक ब्रा हो सकती हैं अच्छा विकल्प

अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं तो एक लो बैक ब्रा तो आपके वॉर्डरोब में होनी ही चाहिए। इसमें पीछे का बैंड काफी नीचे होता है, जिस वजह से ब्लाउज की खुली बैक से ब्रा नजर नहीं आती। साथ ही लिफ्ट और सपोर्ट भी काफी अच्छा मिल जाता है। डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज के लिए भी ये ब्रा परफेक्ट रहती है।

ब्रा कप्स या ब्लाउज में लगे पैड

अगर आप बैकलेस ब्लाउज सिलवा रही हैं, तो उसमें पैड लगवा सकती हैं। इससे ब्रा पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि अगर इन-बिल्ट पैडिंग नहीं है, तो एडहेसिव ब्रा कप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्किन पर चिपक जाते हैं और पूरी तरह से बैकलेस आउटफिट्स के लिए बढ़िया रहते हैं। हालांकि इनमें किसी भी तरह का लिफ्ट और सपोर्ट नहीं मिलता है।

कन्वर्टिबल ब्रा चुन सकती हैं

बैकलेस और डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पहनने के लिए कन्वर्टिबल ब्रा भी चुनी जा सकती है। इसमें स्ट्रैप को हटाने और अलग-अलग तरीके से लगाने की सुविधा होती है। अगर आपका ब्लाउज पूरी तरह से बैकलेस है, तो इन्हें आप स्ट्रैपलेस कर के भी वियर कर सकती हैं।

ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप वाली ब्रा भी ले सकती हैं

बैकलेस और डीप नेक ब्लाउज के साथ ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप वाली ब्रा भी ले सकती हैं। इसमें स्ट्रैप साफ यानी क्लियर होते हैं, जिस वजह से वो आसानी से नजर नहीं आते। हालांकि बैकलेस ब्लाउज में इसका स्ट्रैप पास से दिखाई दे सकता है। इसलिए ये इन ब्लाउज के लिए बेहतर है, जो पूरी तरह से खुली हुई ना हों।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN