Source :- LIVE HINDUSTAN
नाश्ते में रोजाना से अलग कुछ बनाने का मन करे तो आप आलू वेज कटलेट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये टेस्टी कटलेट ब्रेकफास्ट और स्नैक्स दोनों में सर्व किए जा सकते हैं। यहां सीखिए इन्हें बनाने का तरीका-
अक्सर ऐसी चीजों को खाने की क्रेविंग होती है जो फ्राइड हों। ऐसे में आप कुछ टेस्टी और चटपटा खाना चाहते हैं तो आलू वेज कटलेट बनाकर तैयार करें। सुबह के नश्ते और शाम के स्नैक्स में खाने के लिए ये एक टेस्टी डिश है, जिसे आसानी से बना सकते हैं। इस बदलते ठंडे मौसम में गरमा-गरम और कुरकुरे स्नैक्स का स्वाद बहुत खास लगता है। इस तरह की डिशेज से मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। खूब सारी सब्जियों का इस्तेमाल करके तैयार किए गए आलू वेज कटलेट स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। सीखिए इसे कैसे बना सकते हैं।
आलू वेज कटलेट बनाने के लिए सामग्री
3-4 चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
1/3 चम्मच हींग
3-4 हरी मिर्च
1 इंच अदरक बारीक कटा
12-15 लहसुन की कलियां
1 मीडियम आकार की प्याज
1 मीडिम आकार की शिमला मिर्च
1 मध्यम आकार की गाजर
1/2 कप मटर
उबले और मैश किए हुए आलू 3-4
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच नमक
2 चम्मच भुनी हुई मूंगफली
1 बड़ा कप ब्रेड क्रम्ब्स
2 चम्मच हरा धनिया
घोल के लिए सामग्री:
1/2 कप मैदा
1/2 कपमकॉर्न फ्लोर
1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक 1/2 चम्मच
पानी 1 कप
कोटिंग के लिए कुचली हुई सेवईं
आलू वेज कटलेट बनाने की विधि
- आलू वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबास लें। अच्छी तरह से आलू उबलने के बाद कुकर ठंडा होने दें और फिर कुकर से निकालकर अच्छी तरह से छील लें।
- फिर एक पैन में तेल गरम करें, इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और बारीक कटा अदरक-लहसुन डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और मटर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस तैयार मसाले में उबले हुए उबले डालें। ध्यान रखें कि आलू डालने से पहले उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 6-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, ब्रेड क्रम्ब्स और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह पकाएं।
- मिक्स को पूरी तरह ठंडा होने दें और कटलेट का आकार दें। इन्हें तैयार घोल में डुबोएं और कुचली हुई सेवईं से कोट करें। एक गहरे पैन में तेल गरम करें और कटलेट को 6-7 मिनट तक, कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें।
- क्रिस्पी आलू कटलेट को आप हरी तीखी चटनी या फिर केचअप के साथ सर्व कर सकते हैं।
नोट- सेवईं की कोटिंग से कटलेट काफी हार्ड हो जाते हैं इसलिए ब्रेड क्रम्ब्स या फिर कॉर्नफ्लेक्स का इस्तेमाल करें।
सुबह के नाश्ते के लिए इन्हें बना रहे हैं तो कोटिंग को स्किप करें और इन्हें ब्रेड के साथ सर्व करें।
अगर आप डीप फ्राई चीजें नहीं खाना चाहते हैं तो एयर फ्रायर में भी इन्हें तैयार कर सकते हैं।
जो सब्जियां आप नहीं खाते हैं उन्हें स्किप कर सकते हैं, चाहें तो अपनी पसंद की सब्जियां कटलेट में डाल सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

