Home LIFESTYLE NEWS HINDI चेहरे पर घी लगाने से लेकर बालों में बीयर तक, ये हैं...

चेहरे पर घी लगाने से लेकर बालों में बीयर तक, ये हैं बॉलीवुड हसीनाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो सिर्फ बाजार वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं रहती हैं बल्कि कुछ घरेलू तरीके भी अपनाती हैं। चलिए आपको हसीनाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए कई तरह के स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनमें से कई हसीनाएं सिर्फ बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं रहतीं। कई एक्ट्रेसेस इंटरव्यू में अपने स्किन और हेयर केयर टिप्स भी साझा कर चुकी हैं और बता चुकी हैं कि वे किन घरेलू नुस्खों को अपनाती हैं। सालों से दादी-नानी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए सरसों का तेल, घी, बर्फ, बेसन, हल्दी, दूध और चावल के पानी जैसे घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन पारंपरिक तरीकों को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी मानती हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि बॉलीवुड की कौन-सी एक्ट्रेस त्वचा और बालों की देखभाल के लिए कौन-से घरेलू नुस्खे अपनाती हैं और उनसे क्या फायदे हो सकते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के घरेलू नुस्खे

1. जाह्नवी कपूर का हेयर केयर

जाह्नवी कपूर का हेयर केयर थोड़ा देसी है। एक्ट्रेस बालों पर अंडे, बीयर और मेथी जैसी घरेलू चीजें लगाती हैं। बालों में अंडा लगाने से चमक आती है और ये नेचुरल कंडीशनर की तरह होता है। ऐसे ही बियर भी बालों को शाइन, सिल्की और स्मूद बना देती है। मेथी पैक बालों को अंदर से पोषण देने में मदद करता है।

2. आलिया भट्ट का बर्फ वाला रूटीन

आलिया भट्ट के स्किन केयर रूटीन में आइस वॉटर रोजाना रहता है। वह हर शाम को बर्फ से भरे कटोरे में अपना चेहरा डुबोती हैं और 2-3 सेकंड तक डुबोकर ही रखती हैं। ऐसा वह करीब 5 मिनट तक करती हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से उनकी थकान कम हो जाती है और चेहरे के लिए भी ये फायदेमंद होता है।

3. करिश्मा कपूर लगाती हैं घी

करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी दादी चेहरे पर घी लगाती थीं और उनसे ही सीखकर वह भी अपने फेस पर घी अप्लाई करती हैं। घी में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं, जिससे रूखापन दूर होता है। इसमें विटामिन ए और ई होता है, जो झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करने में मदद करता है।

4. प्रियंका चोपड़ा का घरेलू फेस पैक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्किन केयर रूटीन में बेसन वाला उबटन शामिल कर रखा है। वह बेसन, दही, हल्दी से बना हुआ उबटन लगाती हैं और इससे उनकी स्किन को फायदा मिलता है। उनका कहना है कि ये स्किन के लिए अच्छा होता है और त्वचा साफ रहती है।

5. दीपिका पादुकोण करती हैं तेल मालिश

दीपिका पादुकोण बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार गुनगुने नारियल के तेल से बालों की मालिश करती हैं। नारियल तेल से बालों की चंपी करने से बालों में मजबूती, चमक आती है और रूखापन खत्म हो जाता है।

6. श्रद्धा कपूर चेहरे पर क्या लगाती हैं

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर चेहरे की देखभाल एलोवेरा जेल के साथ करती हैं। वह एलोवेरा जेल लगाती हैं और इसे लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और सूजन को कम करते हैं।

7. कटरीना कैफ चेहरे पर लगाती हैं ओट्स

कटरीना कैफ त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए ओट्स पैक लगाती हैं। वह ओट्स में 2 बड़े चम्मच सादा दही और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर लगाती हैं। इससे डेड स्किन हट जाती है और नमी बनी रहती है। साथ ही डलनेस या टैनिंग से राहत मिलती है। इसके अलावा चेहरे की सूजन भी कम होती है।

सलाह- बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ये घरेलू नुस्खे एक्सपर्ट की सलाह और अपने स्किन टाइप के अनुसार अपनाती हैं। अगर आप कोई इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN