Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्टर ICU में भर्ती, बहन ने मांगी...

‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्टर ICU में भर्ती, बहन ने मांगी मदद, बोलीं- नहीं बचा पैसा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/bhabhi_ji_ghar_pe_hain_actor_23_09_1790169087794_dLwm_1790169090682_OJcq_101e61db-edc6-408e-8ffc-fe4cc546aaab_X3V3.png

भाभी जी घर पर हैं एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक है। वो ICU में भर्ती हैं। ईश्वर सिंह की बहन ने अपने भाई के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। 

भाभी जी घर पर हैं, FIR जैसे शोज में काम कर चुके एक्टर ईश्वर सिंह को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। एक्टर की बहन ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ईश्वर की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईश्वर की बहन का कहना है कि उनके पास जो कुछ भी था वो ईश्वर की देखभाल करने में खर्च हो गया है और उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।

2020 में एक घाव की वजह से शुरू हुई समस्या

एचटी सिटी के साथ खास बातचीत में ईश्वर की बहन जयश्री ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं साल 2020 में पैर की एक चोट की वजह से शुरू हुईं। उन्होंने बताया, “ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं। ये सब साल 2020 में उनके पैर में एक घाव की वजह से शुरू हुआ, कोविड लॉकडाउन के तीन महीने पहले। उन्हें डायबिटीज है जिसकी वजह से उनका घाव ठीक नहीं हुआ और अब पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया है। दो-तीन दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हमारे पास जो भी था हमने उनकी देखभाल में खर्च कर दिया है, अब हमारे पास पैसे नहीं हैं। इसलिए हमें मदद चाहिए।”

एक्टर को हो चुका है फैटी लीवर

जयश्री ने बताया कि उनके इन्फेक्शन और पहले की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण परिवार पर वित्तिय संकट आ गया। एक्टर की बहन ने बताया कि शुरुआती घाव की वजह से एक्टर को फैटी लीवर का दर्द भी झेलना पड़ा, हालांकि वो इस समस्या से निकल आए।

भाभी जी घर पर हैं और FIR मेकर्स ने की है मदद

जयश्री के मुताबिक, एफआईआर और भाभी जी घर पर हैं मेकर्स और ईश्वर के कुछ को-स्टार्स ने परिवार की वित्तिय मदद की है। उन्होंने कहा, “FIR और भाभीजी घर पर हैं मेकर्स ने जितना हो सकता उतनी मदद की। उनके को-स्टार्स ने भी मदद की। कविता कौशिक दी ने मदद की अपील की और इस वजह से ही ये मुमकिन हो पाया है कि हम अबतक इलाज करा पाए हैं।

54 साल के एक्टर की नहीं हुई है शादी

ईश्वर की बात करें तो वो 54 साल के हैं। एक्टर की शादी नहीं हुई है और वो अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहते हैं। उनकी मां और बहन ईश्वर की हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN