Home rss sports hindi भारतीय महिला टीम की कबड्डी में बादशाहत कायम, एशियन गेम्स 2026 में...

भारतीय महिला टीम की कबड्डी में बादशाहत कायम, एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर जीता गोल्ड

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत अभी तक पांचों बार फाइनल में पहुंचा और चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय महिला टीम ने चौथी बार गोल्ड पर कब्जा जमाया है। इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने 2010, 2014 और 2022 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत ने खिताबी मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराया। इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को हराकर एशियाई खेल 2026 के खिलाबी मुकाबले में जगह बनाई थी। भारत का क्रिकेट और शूटिंग के बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल आया है।

भारत ने महिला कबड्डी में चौथी बार जीता मेडल

2010 में एशियाई खेलों में महिला कबड्डी स्पर्धा की शुरुआत के बाद से भारत ने अब तक खेले गए पांचों फाइनल में जगह बनाई है और सभी में मेडल जीतने में सफल रहा है। (टीम ने चार बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक जीता है।) भारत महिला कबड्डी टीम ने 2010 में गुआंगझोऊ में थाइलैंड को 28-14 से हराकर खिताब जीता था। 2014 में इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में टीम ने ईरान को 31-21 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। जकार्ता 2018 में ईरान ने बाजी मारी थी और भारत को 27-24 से हार मिली थी। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। 2022 में तय हांगझोऊ एशियन गेम्स का आयोजन 2023 में हुआ था। जिसमें भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को 26-25 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

भारत का रहा दबदबा

शुक्रवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में खेले गये मुकाबले में भारत ने नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 2010 में एशियाई खेलों में महिला कबड्डी स्पर्धा की शुरुआत के बाद से भारत सभी पांचों बार फाइनल में पहुंचा है। जकार्ता 2018 में स्वर्ण पदक मैच को छोड़कर, जिसमें ईरान जीता था, भारत ने बाकी सभी फाइनल जीते हैं।

मौजूदा चैंपियन भारत ने इस तरह से प्रतियोगिता में अपना अजय अभियान जारी रखा है। भारत ने पहले हाफ में 31-17 की बड़ी बढ़त बना ली, जिसमें चार ऑल-आउट और चार बोनस अंक शामिल थे। नेपाल भारत को पर्याप्त चुनौती नहीं दे सका और दूसरे हाफ में केवल सात अंक ही जुटा सका। इससे पहले महिला टीम ने ग्रुप चरण में ईरान, बांग्लादेश और जापान को हराया था। महिला कबड्डी को 2010 में पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत ने इसमें अपना दबदबा बनाए रखा है।

पुरुषों के वर्ग में भी भारत मौजूदा चैंपियन है। फाइनल में उसका सामना ईरान से होगा। पुरुषों की कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN