Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘भारत छोड़ने’ की नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर इमरान खान,...

‘भारत छोड़ने’ की नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर इमरान खान, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/imk_1792251283648_ptsl_1792251301186_4PVl_581720c3-06d2-4df0-98f2-127d937727d0_EZ0r.jpg

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा था। अब इस नोटिस के खिलाफ इमरान बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं।

इमरान खान ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ शनिवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की। इमरान ने इस याचिका के जरिए मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) द्वारा जारी उस नोटिस को चुनौती दी है जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

इमरान का कहना है कि यह ‘प्राकृतिक न्याय’ के सिद्धांतों के खिलाफ है क्योंकि इसे जारी करने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का कोई मौका नहीं दिया गया था।

क्या है याचिका में

इमरान ने अपने वकील जुल्फिकार मेमन के माध्यम से दायर याचिका में इस नोटिस को अवैध, अनुचित, कठोर और कानून की नजर में गलत बताया है। याचिका में लिखा गया है कि मौजूदा कानून या वैधानिक नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) कार्डधारक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकता हो।

इस याचिका का उल्लेख तत्काल सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की पीठ के समक्ष किए जाने की संभावना है।

मामला क्या है

इमरान खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने ऑर्गेनाइज किया था। इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और वे अमेरिका के नागरिक हैं (उनके पास OCI कार्ड है)। विदेशी नागरिकों के नियमों और इमिग्रेशन एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस और FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।

क्यों आंदोलन में शामिल हुए थे इमरान

इमरान ने प्रोटेस्ट को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह सिर्फ बतौर शहर के नागरिक यहां आए थे। उनकी कोई डिमांड नहीं है। वह सिर्फ ये समझना चाहते थे कि क्यों फ्रीडम ऑफ मूवमेंट को रोका जा रहा है और क्यों लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।

बता दें कि इमरान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन, इमरान की मां नुसरत और भांजी जायन भी आंदोलन में शामिल थे।

प्रोफेशनल लाइफ

इमरान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे जिसमें उनके साथ कंगना रनौत लीड रोल में थीं। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जो कि चली नहीं थी।

इसके बाद इमरान अब इसी साल रिलीज हुई मूवी हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस में नजर आए थे। हालांकि इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN