Home LIFESTYLE NEWS HINDI मटर कुलचा का असली स्वाद चाहिए? बस इस एक तरीके से बनाएं

मटर कुलचा का असली स्वाद चाहिए? बस इस एक तरीके से बनाएं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर दिल्ली की गलियों वाला चटपटा मटर कुलचा आपका पसंदीदा स्ट्रीट फूड है, तो अब वही स्वाद घर पर भी मिल सकता है। इस आसान रेसिपी से तैयार करें बाजार जैसा मसालेदार मटर कुलचा, जिसे हर कोई पसंद करेगा।

दिल्ली और उत्तर भारत की गलियों में मिलने वाला मटर कुलचा ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। गरमा-गरम कुलचे, ऊपर से मसालेदार मटर, नींबू का रस, प्याज और हरा धनिया… बस एक प्लेट सामने आते ही मुंह में पानी आ जाता है और खाने को दिल करता है।

अच्छी बात यह है कि इस स्वाद का मजा लेने के लिए अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान चीजों और सही मसालों के साथ आप घर पर भी बिल्कुल ठेले जैसा चटपटा और लाजवाब मटर कुलचा तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपी।

मटर कुलचा बनाने के लिए जरूरी चीजें

मटर के लिए:

दो कप सफेद मटर

एक प्याज बारीक कटा हुआ

दो टमाटर बारीक कटे हुए

एक छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च

आधा छोटा चम्मच हल्दी

एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर

आधा छोटा चम्मच भुना जीरा

स्वादानुसार नमक

थोड़ा गरम मसाला

हरा धनिया

नींबू

कुलचे के लिए

तैयार कुलचे या घर के बने कुलचे

मक्खन या घी

  • स्टेप 1: मटर तैयार करें

सफेद मटर को रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन इन्हें नमक डालकर अच्छी तरह नरम होने तक उबाल लें।

  • स्टेप 2: मसाला तैयार करें

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। इसके बाद टमाटर और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब उबले हुए मटर डाल दें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर पांच से सात मिनट तक पकाएं। आखिर में गरम मसाला, भुना जीरा, हरा धनिया और नींबू का रस डालें।

  • स्टेप 3: कुलचा तैयार करें

तवे पर थोड़ा मक्खन या घी लगाएं। अब कुलचे को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।

कैसे परोसें?

एक प्लेट में गरम कुलचा रखें। ऊपर से मसालेदार मटर डालें। अब बारीक प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। आखिर में नींबू निचोड़कर तुरंत परोसें।

बाजार जैसा स्वाद पाने के आसान टिप्स

  1. मटर को अच्छी तरह भिगोएं: इससे मटर जल्दी और अच्छी तरह गलते हैं।
  2. भुना जीरा जरूर डालें: यही छोटा-सा मसाला स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।
  3. नींबू आखिर में डालें: इससे ताजगी और चटपटा स्वाद बना रहता है।
  4. कुलचा गरम ही परोसें: गरम कुलचा और गरम मटर का स्वाद सबसे अच्छा लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN