Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/mnr_1791940902602_4h4o_1791940920038_LHOa_3b9af050-dfef-40b3-95ad-cf1fcc5b4d0b_PgNH.jpgमनोज तिवारी की पहली शादी से बेटी रीति हुईं जिन्हें वह बहुत प्यार करते हैं। चाहे उनकी दूसरी शादी हो गई, लेकिन फिर भी वह रीति को पूरा सपोर्ट करते हैं।
बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रहीं रीति तिवारी शो से बाहर आने के बाद से खूब इंटरव्यूज दे रही हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। अब रीति तिवारी ने बताया कि कैसे उन्हें भनक हो गई थी कि पिता मनोज तिवारी की लाइफ में कोई आ गई है और उन्होंने ही मनोज को दूसरी शादी करने को कहा था।
रीति बोलीं- मुझे फील हो गया था इनको मिल गई कोई
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में रीति ने कहा, ‘जब मैं 16-17 साल की थी, मुझे तब फील हो गया कि इनको मिल गई है कोई और ये मुझे बोल नहीं पा रहे हैं। समझ आ जाता है, बच्चे बेवकूफ नहीं होता है यार।’
रीति ने बताया कि उन्हें पता चल गया था कि उनके पिता को कोई मिल गया है, लेकिन उन्हें लगा कि वे रीति से अपनी दूसरी शादी की बात छेड़ने में हिचकिचाएंगे।
रीति ने पिता मनोज को दूसरी शादी के लिए कहा
रीति ने फिर बताया कि वह खुद इस बारे में बात करेंगी। वह बोलीं, ‘मैंने फिर उनको बोला क्योंकि ये खुद से तो नहीं कर पाएंगे कभी। वह इतने स्ट्रॉन्ग नहीं हैं ऐसे फैसले को लेने के लिए तो मैंने उनको बोला फोन करके, हैल्लो डैड, आप शादी कर लीजिए।’
रीति का कहना है कि उन्हें मनोज तिवारी की लव लाइफ के बारे में एक्टर की दूसरी शादी से 6-12 महीने पहले पता चल गया था।
मनोज का कैसा था रिएक्शन
रीति ने बताया कि उनके पिता उनके साथ इस बारे में डिस्कस करने से झिझक रहे थे। लेकिन वह क्योंकि मुंहफट हैं तो उन्होंने खुद मनोज को दूसरी शादी के लिए तैयार किया। मनोज का इस पर कैसा रिएक्शन था तो इस पर रीति ने बताया कि मनोज हंसे और कहा कि ठीक है बेटा, अगर तुमने बोला तो डन।
मनोज की पर्सनल लाइफ
बता दें कि मनोज ने पहले रानी तिवारी से शादी की थी 1999 में और दोनों की बेटी हुई रीति तिवारी। लेकिन फिर 11 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। 2012 में दोनों अलग हो गए। अलग होने के सालों बाद मनोज ने फिर दूसरी शादी करने का फैसला किया और फिर 2020 में सुरभि तिवारी ने शादी की। मनोज और सुरभि की दो बेटियां हैं।
रीति जब बिग बॉस शो में आई थीं तब मनोज भी उनके साथ आए थे सपोर्ट के लिए। रीति ने बताया कि उनके पिता का कैसा रिएक्शन था उनके एविक्शन पर। रीति ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था, ‘मेरे पिता ने मुझे कहा कि वह मुझपर प्राउड करते हैं। उन्होंने कहा कि तुमने चैम्प की तरह सब डील किया। हां तुम फेल हुई, तुम गिरी, लेकिन फिर भी तुम स्ट्रॉन्ग बनकर उठीं। बस यही मैटर करता है लाइफ में।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



