Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Kapil Sharma के कैप्स कैफे में भारती सिंह की मस्ती, मेन्यू देख...

Kapil Sharma के कैप्स कैफे में भारती सिंह की मस्ती, मेन्यू देख उड़े कॉमेडियन के होश

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/kaps_cafe_bharti_singh_02_1791953384843_WnNN_1791953391699_9Xvt_84e20537-2a7a-4379-ac2b-d508abc4a9f2_FS1A.png

कॉमेडियन भारती सिंह अपने पूरे परिवार के साथ कपिल शर्मा के दुबई वाले कैप्स कैफे पहुंचीं। उन्होंने व्लॉग में कपिल के कैफे के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि वो वहां का मेन्यू देखकर हैरान रह गईं। आइए जानते हैं क्यों हैरान हुईं भारती सिंह। 

कॉमेडियन भारती सिंह अपने पूरे परिवार के साथ दुबई पहुंची हैं। उन्होंने व्लॉग में बताया कि ये उनके छोटे बेटे काजू की पहला इंटरनेशनल ट्रिप है। इस ट्रिप के दौरान भारती सिंह, हर्ष, काजू और गोला के साथ कपिल शर्मा के कैप्स कैफे भी पहुंचीं। कपिल शर्मा के कैफे का मेन्यू देख भारती सिंह हैरान रह गईं।

‘कपिल मामू’ के कैफे पहुंचे गोला

भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि वो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में लंच के लिए पहुंची। व्लॉग में भारती सिंह गोला से पूछती हैं कि ये किसका कैफे है? इस पर गोला जवाब देते हुए कहा- कपिल मामू का।

ये भी पढ़ें: भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर पवन सिंह ने लगाए पुश अप्स; ‘पावर के ऊपर जनरेटर’

भारती सिंह को पसंद आया कपिल शर्मा का कैफे

भारती सिंह को कैप्स कैफे का थीम काफी पसंद आया। वीडियो में दिखाई पड़ा की कैफे में भारती सिंह और उनके परिवार का स्वागत एग्जॉटिक ड्रिंक्स (मैंगो बरिस्ता, मैंगो चिली लेमन और कोको ब्लू ओसन) से किया गया। गोला वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने वहां चॉकलेट खाई है।

क्यों मेन्यू देख हैरान रह गईं भारती सिंह?

भारती सिंह कहती हैं वो कि वो मेन्यू देखकर हैरान हो गई हैं। उन्होंने कहा, मैं मेन्यू देखकर हैरान रह गई हूं, दुबई वालों। माइंड ब्लोइंग मेन्यू है! वड़ा पाव, पंजाबी कुल्चा, आलू पराठा, पनीर पराठा। कैफे लगा था भाई कि कॉफियां ही होंगी, शेक होंगे। पर शानदार लंच करके जाएंगे यहां से।” भारती सिंह ने कहा कि कपिल शर्मा ने हमें इतना हंसाया है, अब उनका खाना खाकर भी देखो आप। खाना इतना अच्छा है कि आप बार-बार आएंगे।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा की पत्नी ने कनाडा में खोला ‘द कैप्स कैफे’, तस्वीरें देख लोग बोले- ‘भारत में भी चाहिए’

भारती सिंह ने लंच में क्या-क्या किया ऑर्डर

ड्रिंक्स के बाद भारती सिंह ने पानीपुरी ऑर्डर कीं। भारती कहती हैं कि कपिल शर्मा ने कैफे में सारी अपनी पसंद की चीजें रखी हैं। इसके बाद भारती सिंह ने आलू टिक्की खाई। लंच में भारती सिंह ने अमृतसरी कुल्चे मंगवाए।

कैसा है कपिल शर्मा का कैप्स कैफे?

कैप्स कैफे की बात करें तो कैफे की थीम पिंक, व्हाइट है। कैफे के अंदर फूलों से सजावट है। हर टेबल पर आपको एक टेबल लैंप भी रखा दिख जाएगा। अभी दुबई कैफे में केवल अंदर बैठने की व्यवस्था है, लेकिन भारती सिंह ने बताया कि जल्द ही उस कैफे में बाहर बैठने का व्यवस्था हो जाएगी। भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बुर्ज खलीफा की लाइटिंग भी अपने फैंस को दिखाई।

ये भी पढ़ें: ‘गोलियां चल गईं…’, कैप्स कैफे पर फायरिंग को लेकर अक्षय कुमार ने किया मजाक

गोला और भारती ने की ‘कुत्ते’ की सवारी

कपिल कैफे के बाद भारती, हर्ष, गोला और काजू सिटीवॉक पहुंचे। वहां, हर्ष, भारती और गोला ने टॉय डॉग (कुत्ते) की सवारी की। हर्ष ने काजू को गोद में लेकर उसे भी डॉग की सवारी कराई। भारती ने दुबई जाने का भी एक पूरा व्लॉग उनके यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। इस व्लॉग में काजू और गोला का खूबसूरत बॉन्ड भी देखने को मिला था। गोला अपने भाई काजू के साथ खेलते नजर आए थे। इस व्लॉग में भारती सिंह ने उस घर का टूर भी करवाया जहां वो परिवार के साथ इस ट्रिप के दौरान रुकी हैं। भारती सिंह ने बुर्ज खलीफा की भी झलक अपने दर्शकों को दिखाई।

भारती सिंह के बेटे काजू की बात करें तो काजू का जन्म 19 दिसंबर, 2025 को हुआ था। जन्म के करीब 3 महीने बाद मार्च 2026 में भारती और हर्ष ने अपने व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए बेटे काजू का चेहरा दुनिया को दिखाया था। काजू का नाम यशवीर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN