Source :- LIVE HINDUSTAN
Cheap Hack for Luggage Bag: सफर करने के लिए ट्रॉली बैग खरीदा है। लेकिन एक दो ट्रैवल के बाद ही अगर उसके पहिये उखड़ने लगे तो पूरा बैग ही यूजलेस हो जाता है। ऐसे में ये सस्ता सा हैक आपके बैग के पहिए को सेफ रखने में मदद करेगा।
ट्रैवल पर जाना हो तो एक अच्छा, मजबूत, टिकाऊ ट्रॉली बैग हर कोई खरीदता है। जिसके पहिए मजबूत हों और आसानी से यहां वहां घूम जाते हो। ताकि बैग भारी होने पर उन्हें घसीटना ना पड़े और आसानी से आप ट्रैवल के वक्त इन्हें कैरी कर सकें। अब अच्छे ट्रॉली बैग मार्केट से लेने हो तो छोटा साइज ही करीब हजार रूपये से ज्यादा कीमत का मिलेगा। वहीं बड़े साइज के ट्रॉली बैग के लिए आपको आराम से कम से कम दो से तीन हजार या कई बार उससे ज्यादा भी खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन इन बैग्स में लगे पहिए अगर एक दो सफर के बाद ही खराब होने लगे या उनके ऊपर लगे प्लास्टिक निकल जाएं तो पूरा बैग ही यूजलेस लगने लगता है। ऐसे में ये सिंपल सा हैक आपके महंगे बैग को बचाकर रखने में मदद करेगा और उन पहियों की उम्र भी बढ़ जाएगी। जान लें सस्ता और टिकाउ हैक क्या है।
ट्रॉली बैग के व्हील पर लगाएं प्रोटेक्शन
वैसे तो मार्केट में आपको इन पहियों पर लगाने के लिए प्रोटेक्शन कवर मिल जाते हैं। जो प्लास्टिक के होते हैं लेकिन ये प्लास्टिक कवर भी कई बार अच्छी क्वालिटी के नहीं होते और जल्दी ही टूट जाते हैं। यहीं नहीं इन प्लास्टिक कवर लगाने की वजह से व्हील्स स्मूदली चल भी नहीं पाते जिसकी वजह से भारी बैग को घसीटना पड़ता है और वो बहुत मेहनत का काम हो जाता है। ऐसे में सस्ता और अच्छा-टिकाऊ उपाय आपकी मदद करेगा और आपके ट्रॉली बैग के पहियों को सेफ्टी देगा।
लगाएं काले रंग वाले टेप करेगा मदद
मार्केट में बिजली के तारों को चिपकाने के लिए काले, नीले, लाल रंग के टेप मिलते हैं। इन टेप की ग्रिप काफी अच्छी होती है। बस इन्हीं टेप की मदद से आप बैग के पहियों को सुरक्षित रख सकते हैं। चारों पहियों को टेप लगाकर कवर कर दें। टेप की ग्रिप अच्छी है तो ये फौरन पकड़कर चिपक जाते हैं। दूसरे ये सस्ते होंगे, अगर एक निकल जाएं तो दोबारा से आप इन्हें लगा सकते हैं। वहीं ये टेप आपके पहिए को सेफ रखने में मदद करेंगे और प्लास्टिक वाले प्रोटेक्शन की तरह पहिए में रुकावट नहीं डालेंगे। जिससे सारे व्हील्स स्मूदली दौड़ लगा पाएंगे। तो अपने महंगे ट्रॉली बैग को खराब और यूजलेस नहीं होने देना तो व्हील्स में ये काले टेप वाला हैक जरूर ट्राई करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




