Home मनोरंजन समाचार माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए मिली थी सलमान खान से...

माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस, पहचाना?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/19_june_madhuri_dixit_salman_khan_1781861068540_1781861073308_b6615645-1ed2-411b-b425-f630a87d92f5.jpg

1994 में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने साथ काम किया था। गजब की बात ये है कि इस फिल्म के लिए माधुरी को सलमान से ज्यादा फीस मिली थी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सुपरस्टार सलमान खान ने साथ में ‘साजन’, ‘दिल तेरा आशिक’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्में की हैं। लेकिन इन चारों में से एक फिल्म ऐसी भी है जिसके लिए माधुरी को सलमान से ज्यादा फीस मिली थी। क्या आप इस फिल्म का नाम जानते हैं? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम है, ‘हम आपके हैं कौन…!’ ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 72.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 128 करोड़ रुपये कमाए थे।

माधुरी ने कितनी फीस ली थी?

कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए ‘हम आपके हैं कौन…!’ के मेकर्स ने माधुरी को 2.7 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं सलमान ने इस फिल्म के लिए 2.2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

माधुरी का रिएक्शन

अनुपम खेर के शो में टॉक विद अनुपम खेर में जब माधुरी आई थीं तब बातचीत के दौरान अनुपम ने एक्ट्रेस से पूछा था कि क्या उन्हें ‘हम आपके हैं कौन…!’ में सलमान से ज्यादा फीस मिली थी? ये बात सुनकर माधुरी हंसने लगी थीं और उन्होंने कहा था, ‘ठीक है, अगर ये बात चली है तो चलने दो।’

वर्कफ्रंट

माधुरी की फिल्म ‘मां बहन’ इसी महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.5 की रेटिंग मिली है। वहीं सलमान खान की ‘मातृभूमि’ इस साल 14 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, सलमान, वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं जो अगले साल ईद 2027 पर रिलीज होगी।

‘हम आपके हैं कौन…!’ ने बदली करण जौहर की जिंदगी

कहा जाता है कि इस फिल्म ने करण जौहर की जिंदगी बदल दी थी। दरअसल, ‘हम आपके हैं कौन…!’ देखने के बाद ही करण जौहर को लगा था कि भारतीय सिनेमा में संस्कार और कल्चर ही सबकुछ है। इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने फिल्ममेकर बनने का मन बनाया था। बता दें, ‘हम आपके हैं कौन…!’ काे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की रिलीज पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN