Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/19_june_samay_raina_1781874483797_1781874488857_3057fde6-5a05-4c13-87ec-461bb25db0ee.jpgIndia Got Latent Season 2: समय रैना ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी आएगा।
स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन यूट्यूब पर आया था। ऐसे में लोगों को लगा कि सीजन 2 भी यूट्यूब पर ही आएगा। लेकिन हाल ही में नेटफ्लिक्स ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आने वाले बॉडीगार्ड का फोटो शेयर कर सबको कन्फ्यूज कर दिया। वहीं अब समय रैना ने खुद वीडियो शेयर कर इस कन्फ्यूजन को दूर किया है।
नेटफ्लिक्स या यूट्यूब?
सामने आए वीडियो में समय रैना के साथ उनके बॉडीगार्ड अमीन खान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में समय रैना ने साफ किया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर आएगा।
क्या यूट्यूब पर बाद में आएगा एपिसोड?
समय रैना ने कहा कि उनके शो का हर एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक ही दिन और एक ही समय पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद, समय रैना के दोस्त बलराज ने मजाक में कहा कि नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को बिना किसी विज्ञापन के शो देखने को मिलेगा, लेकिन अगर उन्हें अपनी भड़ास निकालनी है तो उन्हें यूट्यूब पर आकर कमेंट करना होगा।
कब से शुरू होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’?
अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन अगले महीने आएगा।
क्या नेटफ्लिक्स पर सेंसर वर्जन आएगा?
समय रैना ने कहा, ‘गालियां तो होंगी। हम देंगे गालियां। क्योंकि हमारे शो में कोई फिल्टर भी नहीं होगा। इसलिए नेटफ्लिक्स वालों को ऑल द बेस्ट।’
पहले एपिसोड में नजर आएंगी आलिया और शरवरी?
सोशल मीडिया पर शो की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। उन लीक तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ नजर आ रही थीं। हालांकि, नेटफ्लिक्स या समय रैना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अभिनेत्रियां अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो के पहले एपिसोड में बतौर जज शामिल हो सकती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




