Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार माही विज को नहीं याद मैरी कॉम का नाम! जानिए किस बात...

माही विज को नहीं याद मैरी कॉम का नाम! जानिए किस बात पर भिड़ीं, कहा- लीजेंड है तो क्या..

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Mary_and_Mahi_1789819196722_ztJe_1789819199540_u3j1_19a9094a-b611-4ff0-89c1-0ea6edb4151a_JQvM.jpg

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में माही विज और मैरी कॉम के बीच टक्कर हो चुकी है। दोनों ने एक दूसरे पर तंज कसा और धीरे-धीरे बात बढ़ गई।

बिग बॉस 20 में उस वक्त माही विज और मैरी कॉम की टक्कर हो गई, जब दोनों घर में अपने-अपने योगदान को लेकर बात कर रही थीं। माही विज ने मैरी कॉम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खाना बनाने के अलावा घर में कुछ नहीं करती हैं। दरअसल मैरी अक्सर माही विज पर घर के भीतर सिर्फ तैयार होते रहने और मेकअप करके घूमते रहने के लिए सवाल उठाती रही हैं। दोनों के बीच गर्मा-गर्मी तब बढ़ गई जब इस हफ्ते के राशन को लेकर घरवालों को टास्क दिया गया था। माही, उदिति और आसिफ को बुलाकर उनसे उस एक शख्स का नाम पूछा गया, जिसका घर में सबसे कम कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है।

मैरी और माही में हुई तगड़ी टक्कर

काफी देर तक सोच-विचार करने के बाद माही ने कहा- उनका नाम क्या है? उदिति ने पूछा- कौन? इस पर माही ने कहा- किक बॉक्सर। माही विज को वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम का नाम तक याद नहीं है, इस बात पर एक तरफ जहां मैरी के फैंस नाराज हो सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस हाउस में चीजें काफी अलग मोड़ लेती नजर आ सकती हैं। मैरी कॉम भी नाराज दिखीं और उन्होंने कहा, “खाना बंद हो जाएगा तो पता चलेगा किचन क्या होता है। इधऱ मेकअप कर करके सुंदर सुंदर बनकर कुछ नहीं होता।”

घर चलाना सुंदर मेकअप में नहीं होता

मैरी कॉम ने माही विज पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “घर चलाना सुंदर मेकअप में नहीं होता है।” दोनों के बीच की ये नोकझोंक यहीं पर खत्म नहीं हुई, टास्क खत्म होने के बाद मैरी ने माही विज पर तंज कसा, “जिसको खाना बनाना है वो खुद जाओ, पकाओ और खाओ। मैंने कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं किया है ना। अब मैं भी मेकअप शुरू कर दूंगी।” मैरी ने घर के भीतर अपना योगदान बताते हुए कहा, “सबसे पहले खाना खाने आएंगी। मेरा कॉन्ट्रिब्यूशन क्या है? उन लोगों का क्या कॉन्ट्रिब्यूशन है? सिर्फ मेकअप-मेकअप! नहाकर नया ड्रेस पहनना ही आता है।”

लीजेंड है तो क्या सर पे उठा लेंगी?

उदिति ये सारी बातचीत सुन रही थीं, उन्होंने कहा, “लीजेंड है तो क्या सर पे उठा लेंगी?” उधर मैरी ने अपना गुस्सा जाहिर करना जारी रखा और कहा- मेरी किचन में से पेट भर भरकर खाती हैं, शर्म भी नहीं आती, बेशरम। एक घर चलाना आसान है क्या? मां है तो पता होना चाहिए। ये सब बातें होनी शुरू हुईं तो माही विज भी भड़क गईं। उन्होंने मैरी को चेतावनी देते हुए कहा की इस तूतू-मैंमैं में उनके परिवार को घसीटने की जरूरत नहीं है। माही ने कहा- मां पर मत आओ। माही ने कहा- हम भी इंडिया के प्राइड हैं। काम किया है। झक मारने नहीं आए हैं। इस पर मैरी ने कहा कि माही अपनी उपलब्धियों को उनकी अचीवमेंट के साथ कंपेयर करने की गलती ना करे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN