Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मीम्स की बरसात, फिर भी झोली भर फिल्में! रवि किशन के पिटारे...

मीम्स की बरसात, फिर भी झोली भर फिल्में! रवि किशन के पिटारे में ‘मिर्जापुर’ से लेकर ‘खोसला का घोसला 2’ तक शामिल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/rbk_1785996194045_1785996206900_d5633650-7e0d-4281-9b66-69645b2a433e.jpg

रवि किशन इन दिनों मीम किंग बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके मीम काफी वायरल हो रहे हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं तो बताते हैं उनकी पूरी लिस्ट।

रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर दिन आप फोन देखेंगे तो रवि किशन का एक नया मीम आ जाता है। उनके ये मीम काफी इंट्रेस्टिंग है और सभी उनके डायलॉग्स पर कई रील भी क्रिएट कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में भारत में जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं वह रवि किशन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि अपनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी शानदार काम कर रहे हैं। इसी साल उनकी कई फिल्में और सीरीज आ चुकी हैं और कभी कई प्रोजेक्टस उनके रिलीज होने वाले हैं।

थिएटर में रिलीज हुई रवि किशन की फिल्में

इस साल थिएटर में उनकी अब तक 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और ये बड़ी फिल्में हैं जिसमें धमाल 4, पेद्दी, भाभी जी घर पर हैं है। धमाल 4 में वह अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख के साथ नजर आए हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पेद्दी में रवि किशन के साथ राम चरण और जाह्नवी कपूर भी थे। यह साउथ की बड़े बजट की फिल्म थी। वहीं टीवी के पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं को फिल्म में कन्वर्ट किया गया और इसमें पूरी शो की कास्ट के साथ रवि किशन को लिया गया।

ओटीटी पर रिलीज हुए रवि किशन के प्रोजेक्ट्स

ओटीटी में रवि किशन की 1 फिल्म और 2 शोज रिलीज हुए हैं। फिल्म मां-बहन में रवि किशन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना के साथ नजर आए हैं। नेटफ्लिक्स में रिलीज हुी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

उनकी पॉपुलर सीरीज मामला लीगल है का दूसरा सीजन भी इसी साल रिलीज हुआ है। रवि किशन की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है। इसके बाद वह शो साइको सैयां मे नजर आए थे। इस सीरीज में रवि किशन के साथ तेजस्वी प्रकाश, अनुद सिंह ढाका लीड रोल में थे। रवि फिर कुछ समय पहले शुरू हुए शो अलायंस में नजर आए थे और यहां वह अपनी बेटी के साथ कंटेस्टेंट बनकर आए थे। हालांकि बाद में उन्हें बीच में शो छोड़ना पड़ा कुछ पॉलिटिकल जिम्मेदारी की वजह से।

रवि किशन की अपकमिंग फिल्में

रवि की अभी 1 या 2 नहीं बल्कि 3 फिल्में आने वाली हैं। वह आर्यभट्ट का जीरो, मिर्जापुर द मूवी, नागजिला और खोसला का घोसला 2 में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में रवि किशन के साथ हिमांश कोहली और सोनाली सहगल लीड रोल में हैं।

इसके बाद वह मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के साथ नजर आएंगे। नागजिला में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे। फिल्म में रवि का नेगेटिव रोल होगा। वहीं फिर उनकी खोसला का घोसला 2 फिल्म भी रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN