Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार घर में सुंदरकांड पढ़ रहे थे रामायण के शत्रुघ्न, तभी आ गया...

घर में सुंदरकांड पढ़ रहे थे रामायण के शत्रुघ्न, तभी आ गया डायरेक्टर का फोन; फिल्म मिलने की दिलचस्प है कहानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/rkua_1786001629786_1786001639389_a80ee6c6-849c-4832-82e1-2dd7ccecd9df.jpg

रामायण फिल्म की आधे से ज्यादा स्टार कास्ट का खुलासा ट्रेलर के रिलीज वाले दिन हो गया था। लेकिन कुछ ऐसे किरदार भी हैं जिनके बारे में धीरे-धीरे करके पता चल रहा है।

रामायण फिल्म आ रही है और डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई स्टार्स हैं। फिल्म की कास्टिंग काफी खाल है और इस बीच रामनायण में शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले नितिश शर्मा ने बताया कि कैसे उन्हें यह रोल मिला है। नितिश ने बताया कि उन्हें यह रोल मिलने के पीछे एक दिव्य कहानी है या ये कहें कि भगवान का आशीर्वाद है।

नितिश को निकाल दिया था बड़े प्रोजेक्ट से

नितिश ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे उन्हें यह रोल मिला है। नितिश ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अरुण गोविल(जो फिल्म में दशरथ) का किरदार निभा रहे हैं, वह बोल रहे हैं कि राम जी स्वयं चुनते हैं सबको अपना काम करवाने के लिए। इसके बाद नितिश बोलते हैं कि और ये मेरा स्वभाग्य है कि भगवान राम ने मुझे चुना शत्रुघ्न के किरदार के लिए और वो भी तब जब मुझे मेरे करियर के एक बड़े प्रोजेक्ट से रातों रात निकाल दिया।

कैसे मिला रामायण में शत्रुघ्न का किरदार

नितिश ने आगे कहा, यह एक दिव्य कहानी है। साल 2003 में कई सौ ऑडिशन और रिजेक्शन के बाद मुझे एक बड़ा रोल मिला था। वो फिल्म एक बड़े प्रोडक्शन की थी। मैं काफी खुश था अपनी जर्नी को लेकर। पूरा प्रोसेस पूरा हो गया था और हम शूटिंग करने वाले थे, लेकिन तभी मुझे अचानक मैसेज आया आपको एक सीरियन एक्टर ने रिप्लेस कर दिया है और हम माफी मांगते हैं। ना कोई एक्सप्लेनेशन दिया गया, ना जस्टिफिकेशन।

नितिश की लाइफ में कैसे हुआ चमत्कार

नितिश ने बताया कि वह कई दिन तक रोए थे और फिर वापस अपने होमटाउन चले गए थे। उन्होंने बताया कि उनके घर में उनके पैरेंट्स सुदंरकांड पाठ करते रहते हैं। एक दिन उन्होंने डिसाइड किया कि वह करेंगे। वह बोले, मैंने सोचा कि मैं पूछूंगा भगवान से कि क्योंकि उन्होंने मुझसे इतना बड़ा मौका छीना और विश्वास करें कि मैं भरत मिलाप सीन पढ़ रहा था(जहां भगवान राम, भरत और शत्रुघ्न से मिलते हैं) मुझे तभी मुकेश छाबड़ा(कास्टिंग डायरेक्टर) सर का कॉल आया।

नितिश बोले ये फिल्म और किरदार उनके दिल के करीब

नितिश ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘रामायण का ट्रेलर आ गया है और ये स्टोरी मेरे दिल के काफी करीब है। कभी-कभी जो आपकी सबसे बड़ी असफलता लगती है, वही किसी बहुत बड़ी चीज की शुरुआत बन जाती है। ये मेरी स्टोरी है कि कैसे मुझे रामायण में शत्रुघ्न का किरदार निभाने का मौका मिला। नमित मल्होत्रा सर, मुकेश छाबड़ा सर, नितेश तिवारी सर और पूरी टीम का मैं शुक्रगुजार हूं और सबसे ऊपर प्रभु श्रीराम का।’

बता दें कि नितिश इससे पहले आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक एमेजॉम प्राइम पर आए प्यार पैसे प्रॉफिट में नजर आए थे। वह थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं।

रामायण कब हो रही रिलीज

रामायण की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर-राम, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल और कुणाल कपूर भी हैं। फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN