Source :- LIVE HINDUSTAN
बालों को नेचुरली कलर करने के लिए अगर आप भी मेंहदी लगाते हैं, तो उसका पेस्ट बनाते हुए ये चीजें एड करना ना भूलें। डॉ प्रियंका बताती हैं कि इस तरह मेंहदी का पेस्ट बनाएंगे तो बाल लाल-नारंगी नहीं होंगे, बल्कि उनका नेचुरल कलर निकलकर आएगा।
सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए ज्यादातर लोग आज भी मेहंदी यानी हीना पाउडर का इस्तेमाल है। हीना से बालों को खूबसूरत रंग मिलता है, जो कई दिनों तक बरकरार रहता है। वहीं हेयर डाई या कलर की तरह इसमें केमिकल्स का भी कोई रिस्क नहीं होता। हालांकि मेंहदी के साथ एक शिकायत बड़ी कॉमन होती है कि इससे बालों का नेचुरल कलर नहीं आ पाता। मेंहदी का टिंट अक्सर लाल या नारंगी आता है, ऐसे में अगर आपके बालों का रंग ब्राउन का काला है तो वो दब जाता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ प्रियंका त्रिवेदी बताती हैं कि अगर आप मेंहदी का पेस्ट एक खास तरह से बनाकर तैयार करें, तो इससे बालों में वही कलर आता है जो आपका नेचुरल है। इस तरह से मेंहदी लगाने पर बाल ड्राई हो कर डैमेज भी नहीं होते।
ये चीजें मिलाकर बनाएं मेहंदी का पेस्ट, बालों में आएगा नेचुरल कलर
बालों में मेंहदी लगाने पर अक्सर लाल या ऑरेंज कलर आता है। डॉ प्रियंका बताती हैं कि अगर मेंहदी का पेस्ट बनाते हुए आप कुछ चीजें उसमें एड कर दें, तो वही रंग आएगा जो आपके बालों का नेचुरल है। यानी अगर आपके बाल नेचुरली काले रंग के हैं, तो मेंहदी लगाने के बाद काला रंग ही आएगा। इसके लिए आपको एक गिलास चुकंदर का रस, 1 चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच मेथी दाना पाउडर और गुड़हल के फूल का पाउडर चाहिए होगा।
इस तैयार तरह करें मेंहदी का पेस्ट
मेंहदी का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस कर के उसका ताजा रस निकाल लें। आपको एक गिलास के करीब चुकंदर का रस लेना है और इसे एक पैन में डालकर 5 मिनट के लिए गर्म होने देना है। अब इसमें आपको हीना यानी मेहंदी पाउडर एड करना है। अपने बालों की लंबाई के हिसाब से मेंहदी पाउडर इसमें मिक्स करें। इसके बाद एक चम्मच के करीब कॉफी पाउडर और एक चम्मच ही मेथी दाना पाउडर इसमें मिलाएं।
अब अगर आपके पास गुड़हल का फूल है, तो उसे पीसकर मेहंदी में डाल दें। वरना एक चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर भी एड कर सकते हैं। इन चारों चीजों को मेंहदी के साथ अच्छे से मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इन्हें 5 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें, ताकि ये अच्छे से आपस में मिल जाएं। फिर हल्का ठंडा होने पर ये पेस्ट अपने बालों में अप्लाई करें।
कैसे और कितनी देर के लिए अप्लाई करें ये मेंहदी?
मेंहदी के पेस्ट को हमेशा साफ बालों पर अप्लाई करें। ध्यान रहे बालों में तेल लगा हुआ होना नहीं चाहिए, वरना मेंहदी का कलर अच्छे से नहीं चढ़ता है। अब इसे 2-3 घंटे के लिए बालों में लगा देने, फिर पानी से धो लें। शैंपू 2 दिन के बाद ही करें। डॉ प्रियंका बताती हैं कि इस तरह मेंहदी का पेस्ट बनाएंगे तो बालों का कलर नेचुरल ही आएगा। साथ ही बाल डैमेज भी नहीं होंगे।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



