Source :- LIVE HINDUSTAN
फेस्टिवल सीजन में ट्रेन की कंफर्म टिकट पाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। अगर आप भी इस दिन के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट पाना चाहते हैं तो कुछ हैक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
घर से दूर शहरों में काम करने के लिए आए लोग फेस्टिवल सीजन में अपने घर जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ट्रेन में ट्रैवल करते हैं और अगर आपने ट्रेन की टिकट पहले से बुक नहीं की तो वेटिंग लिस्ट आ जाती है। अगर आप भी ट्रेन से रक्षाबंधन पर ट्रैवल करना चाहते हैं तो यहां बताए हैक्स की मदद से टिकट बुक करें। ये हैक्स कंफर्म टिक पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। देखिए।
कंफर्म ट्रेन टिकट पाने के लिए 5 आसान हैक्स
1)मास्टर लिस्ट- कंफर्म टिकट पाने के लिए मास्टर लिस्ट क्रिएट कर सकते हैं। ये लिस्ट तब बहुत काम आती है जब आप करंट अवेलेबल या तत्काल टिकट करते हैं। ये डिटेल्ट तब बहुत काम आती हैं जब टिकट बुकिंग की डिमांड हाई होती हैं।
इस लिस्ट को क्रिएट करने के लिए
1) आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं।
2) भाषा सिलेक्ट करें।
3) लॉगइन करें।
4) माय अकाउंट-माय प्रोफाइल-मास्टर लिस्ट
5) अब इस फॉर्म में नाम, उम्र और पसंद जैसी जानकारी सेव कर लें।
2) सही ऑप्शन सिलेक्ट करें
टिकट फॉर्म में’सिर्फ कन्फर्म होने पर ही बुक करें’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें। इससे आप ऐसी वेटलिस्टेड टिकट लेने से बचेंगे जो सुविधाजनक नहीं होती और सीट न मिलने पर कैंसलेशन और रिफंड में समय बर्बाद करती है।
3) क्विक पेमेंट ऑप्शन
कई बार पेमेंट के चक्कर में कंफर्म टिकट मिलते-मिलते रह जाती है। ऐसे में ओटीपी-फ्री क्विक पेमेंट मददगार साबित हो सकती है। इस तरह के पेमेंट ऑप्शन में टेक्स्ट मैसेज वेरिफिकेशन कोड का इंतजार किए बिना तुरंत ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए यूपीआई या फास्ट नेट बैंकिंग ऑप्शन चुनें। आप आईआरसीटीसी के वॉलेट में भी रुपये डालकर टिकट कर सकते हैं।
4) रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद चार्ट में खाली सीटों की जानकारी देखें
कई बार ऑनलाइन देखने पर ट्रेन भरी हुई दिखती है, लेकिन कई बार इसके बावजूद भी आपको कन्फर्म सीट मिल सकती है। बस इसके लिए IRCTC प्लेटफॉर्म पर ‘चार्ट वैकेंसी’ फीचर का इस्तेमाल करें। आखिरी समय में टिकट कैंसिल होने की वजह से खाली हुई सीटों को देखें। कुछ पैसेंजर्स ट्रेन छूटने से कुछ समय पहले ही अपनी टिकट कैंसिल कर देते हैं, जिससे वे सीटें बुकिंग के लिए फिर से उपलब्ध हो जाती हैं।
5) स्पेशल ट्रेन देखें
त्योहारों के आते ही सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं। टिकट करते समय आप इन स्पेल ट्रेनों पर नजर रखें। सरकार द्वारा इन ट्रेनों की घोषणा होते ही तुरंत अपनी टिकट बुक करें। IRCTC पोर्टल पर नियमित रूप से सीट की अवेलेबिलिटी चेक करें। फेस्टिवल के समय रेगुलर ट्रेनों की तुलना में त्योहारों पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अक्सर सीटें आसानी से मिल जाती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




