Home मनोरंजन समाचार मेरे पिता ने जीनत अमान को नहीं पीटा, दोनों ने मुस्लिम तरीके...

मेरे पिता ने जीनत अमान को नहीं पीटा, दोनों ने मुस्लिम तरीके से की थी शादी: संजय खान की बेटी का दावा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/farah_ali_khan_talks_about_zeenat_aman_Sanjay_khan_1783057346578_1783057346683_7be06749-2e4d-4cb3-972e-007c502e15d1.jpg

जीनत अमान के साथ संजय खान के अब्यूजिव रिलेशन की खबरें काफी हेडलाइन्स में रह चुकी हैं। उनकी बेटी फराह का दावा है कि ये सब झूठ था। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने क्या स्टोरी बताई है।

संजय खान और जीनत अमान के रिलेशन के किस्से 70 के दशक में गॉसिप मैगजीन्स की सुर्खियों में रहे। खबरें थीं कि संजय ने जीनत को पीटा जिससे उनकी एक आंख खराब हो गई। इतना ही नहीं संजय की पत्नी ने भी एक्ट्रेस पर हाथ उठाया। अब संजय खान की बेटी फराह खान एक पॉडकास्ट में इन खबरों को झूठ बताया है। उनका कहना है कि उनकी मां का मानना था कि संजय अगर उनकी ओर आकर्षित हैं तो जीनत की गलती नहीं है। फराह ने यह भी बताया कि संजय खान ने जीनत से शादी की थी।

जीनत को नहीं पीटा

संजय की बेटी फराह अली खान विकी लालवानी के पॉडकास्ट में थीं। जीनत के साथ अपने पिता के रिश्ते पर उन चर्चाओं पर बोलीं, ‘मैं उस वक्त बहुत छोटी थीं, मुझे ठीक से याद भी नहीं। 9-10 साल की रही होऊंगी। पर मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं कि जो सोशल मीडिया पर फेक स्टोरीज चलती रहती हैं कि मेरे पिता ने जीनत अमान को पीटा और उनकी आंख में चोट लग गई, ये सब झूठ थीं। वह जेनेटिक समस्या थी। वह कोई हिंसक आदमी नहीं थे जो किसी महिला पर उंगली भी उठाएं।’

पहले से थी आंख की दिक्कत

फराह आगे बोलती हैं, ‘मेरी मां ने जो बताया कि मिस अमान की मां को आंख सो जुड़ी बीमारी थी, उनकी आंख भी छोटी थी। मेरी मां बहुत ईमानदार इंसान थीं और उन्होंने बताया कि मेरे पिता ने कभी जीनत अमान पर हाथ नहीं उठाया। तो वो नॉनसेंस कि मेरे पिता ने उनको पीटा था, ये सब बकवास है। मैं खुश हूं कि मैं यह कैमरा पर बोल पा रही हूं क्योंकि मैं इस बात को साफ करा चाहती थी कि ये सब सच नहीं है।’

टूट गई थी शादी

फराह ने जीनत अमान से पिता के अफेयर पर भी बात की। वह बोलीं, ‘हां, इससे शादी ऑलमोस्ट टूट गई थी पर मेरी मां बहुत स्ट्रॉन्ग महिला थीं। उन्होंने जायद को जन्म दिया और उस वक्त सिर्फ तीन महीने का ब्रेक लिया था। वह जायद और हम सबको मेरे पिता के पास छोड़ गईं, लौटकर आईं तो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मेरे पिता हैरान थे कि वहां क्या हुआ? मुझे लगता है कि वही वक्त था जब मेरे डैड को अहसास हुआ कि मेरी मां इंडिपेंडेंट हैं। वह उन पर निर्भर नहीं हैं और यही बात उन्हें वापस लाई। उन्होंने खुद को एक लेडी की तरह रखा। मेरी मॉम ऐसी नहीं थीं कि किसी के बारे में बुरा बोलें।’

जीनत को नहीं दिया दोष

फराह ने उन खबरों से भी इन्कार किया जिनमें बताया गया था कि उन्होंने भी जीनत अमान को पीटा था। वह बोलीं, ‘क्या आपको वाकई लगता है कि मेरी मां किसी दूसरी महिला से झगड़कर उन्हें पीट देंगी? नहीं, मेरी मां वैसी नहीं थीं। वह बहुत एलिगेंट पर्सन थीं। तो ये खबर फेक है। उन्होंने हमें बताया था, ‘तुम्हारे पिता उनकी ओर आकर्षित थे तो मैं उन्हें (जीनत को) दोष नहीं दे सकती।’ दोनों तरफ से अट्रैक्शन था। हो सकता है उस वक्त उनकी शादी में कोई दिक्कत चल रही हो।’

संजय ने की थी जीनत से शादी

जीनत अमान और संजय खान की शादी पर फराह बोलीं, ‘हां, उस वक्त पर हुई थी। एक मुस्लिम तरीका था, शादी करने का और उन्होंने मुस्लिम तरीके से ही तलाक लिया था। मैं कन्वेंशनल मुस्लिम नहीं हूं तो मुझे मुस्लिम नियम ज्यादा नहीं पता हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN