Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/shivangi_joshi_04_08_1785840163979_1785840175388_2b53e9c3-543f-4f2d-b7e4-f0839a1d9ee1.pngएक्ट्रेस आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी को लेकर दावा किया है कि एक बार उनके बॉयफ्रेंड सेट पर आए थे। उस वक्त शिवांगी जोशी ने आंचल खुराना और उनकी दोस्त को मैसेज किया था। मैसेज में शिवांगी ने उन दोनों से कहा था मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो।
लॉकअप फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट भी बन गई हैं। लेकिन शिवांगी जिस तरह से फाइनल में पहुंची हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। शिवांगी जोशी की सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस आंचल खुराना ने भी एक्ट्रेस पर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि वो शिवांगी के साथ एक शो कर रही थीं, तब उनके प्राइवेट बॉयफ्रेंड सेट पर आए थे। आंचल ने बताया शिवांगी ने उस वक्त उन्हें और उनकी दोस्त को मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था- मेरे बंदे से दूर रहो।
शिवांगी जोशी के बारे में क्या बोलीं आंचल खुराना?
आंचल खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आंचल ने कहा- शिवांगी जोशी…कुछ साल पहले मैं एक शो कर रही थी और इनके प्राइवेट बॉयफ्रेंड हमारे सेट पर आए…और इनका एक लंबा -चौड़ा मैसेज मुझे और मेरी दोस्त को आया कि मेरे बंदे से दूर रहो। तुम उसपर लाइन मार रही हो। जबकि इनके बंदे ने इनको झूठ बताया।
शिवांगी ने शो में पहन रखा है मुखौटा?
आंचल ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उन्हें न उस लड़के से मतलब था, न शिवांगी जोशी से मतलब था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि ये लोग जो झूठी छवि दिखाने की कोशिश करते हैं न सारे के सारे, और जब मैं फैक्ट बोलती हूं तो इनके फैंस आकर मुझे गालियां बकते हैं। उन्होंने फैंस से कहा कि आप लोग इन्हें पर्सनली जानते भी नहीं हो, मैंने इनके साथ काम किया है। तुम नहीं जानते हो, तुम सिर्फ एक मुखौटा देख रहे हो।
आंचल खुराना ने की हर्षद चोपड़ा की तारीफ
इस वीडियो में आंचल खुराना शिवांगी जोशी पर भड़कती नजर आईं, लेकिन हर्षद चोपड़ा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हर्षद चोपड़ा बहुत ही स्वीट हैं। उन्होंने कहा कि हर्षद जैसा शो में दिखा रहे हैं, वो वैसे ही हैं।
आंचल के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
आंचल के इस वीडियो पर लोगों को रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- शिवांगी एक मैनिपुलेटर है। उसने हर्षद को इतना बुरा महसूस कराया कि हर्षद ने शो ही छोड़ दिया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शिवांगी मुझे शुरू से ही नकली लगती थी, कभी भी भरोसा नहीं हुआ उसपर। एक ने कहा- शिवांगी जोशी ने हर्षद चोपड़ा के साथ खेल कर दिया। वहीं, एक ने लिखा- शिवांगी जोशी का सच सामने लाने के लिए धन्यवाद।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



