Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यश की आवाज में दर्द था, टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद...

यश की आवाज में दर्द था, टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद जब आर्टिस्ट ने उन्हें कॉल किया तब…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/yut_1787702239913_1787702256361_3f6bcad2-f009-4ec4-bb46-24d92cf68f86_1788957963871_8eafbc61-8789-4d4e-80fb-234f3ce14f3b_052f1071-934a-46e0-a4c7-54c9b02496b9_47c56b37-a2d9-475a-beec-224dcf17fe86.jpg

यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद थी, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

यश की फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स से फैंस काफी उम्मीद थी। यश इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आए। लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से चली नहीं। फिल्म को मिले खराब रिस्पॉन्स पर अब तक यश का डायरेक्टर कमेंट तो आया नहीं, लेकिन डबिंग सुपरवाइजर जयदेव मोहन ने बताया कि यश का कैसा रिएक्शन था।

फिल्म रिलीज के बाद यश से नहीं मिले जयदेव

जयदेव ने प्रजावनी यूट्यूब चैनल में टॉक्सिक के फेलियर पर बात की और दावा किया कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से 3 लाख से ज्यादा पायरेसी लिंक हटा दिए गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम को दुख है क्योंकि यश ने इस फिल्म के लिए अपनी जिंदगी के 4 साल से ज्यादा समय दिया था। इस पर जयदेव ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद से मैं उनसे मिला तो नहीं, लेकिन फोन पर मेरी उनसे 2 बार बात हुई थी।

यश ने क्या कहा था

जयदेव ने आगे कहा, ‘मेरा फिल्म में काफी छोटा पार्ट का था, लेकिन मैं काफी इमोशनल हुआ था जब फिल्म के रिव्यूज और रिएक्शन मैंने रिलीज वाले दिन देखे। मुझे फिर यश का कॉल आया और कहा कि ज्यादा परेशान मत हो। इसे ऑडियंस पर छोड़ दो। ये उनकी विश है। आगे अभी और काम करना है। लेकिन उनकी आवाज में मुझे दर्द सुनाई दे रहा था।’

जयदेव बोले ऑडियंस ही महाप्रभु हैं

जयदेव ने माना कि उन्होंने भी इस रिस्पॉन्स को एक्सेप्ट कर लिया है। वह बोले, ‘मैंने इस फिल्म को पहले वर्जन से सुना है। वर्जन शूटिंग खत्म होने तक बदल जाता है। मैंने इसे बढ़ते हुए देखा है। लेकिन एंड में ऑडियंस ही महाप्रभु हैं। अगर उन्हें पसंद है तो चलेगी। अगर नहीं आई तो नहीं चलेगी। आप नहीं कह सकते कि हमने अच्छा बनाया, लेकिन उन्हें पसंद नहीं आई।’

इसी दौरान जयदेव ने फिल्म की डायरेक्टर गीतू को फायरब्रांड कहा। वह बोले सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा था कि कई फिल्ममेकर के खिलाफ थे।

क्या दूसरे स्टार यश के स्टारडम को कम करने की कर रहे कोशिश

जयदेव से यह भी पूछा गया कि क्या दूसरे एक्टर यश के स्टारडम को कम करने की कोशिश कर रहे थे। तो इस पर उन्होंने कहा कि एक्टर के पास एक ‘डिफेंस मैकेनिज्म’ तैयार है। उन्होंने कहा कि यश की हराना मुश्किल है।

टॉक्सिक की स्टार कास्ट

टॉक्सिक की बात करें तो फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया था। यश ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुकमणि वसंत लीड रोल में थे।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को 500 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया गया है। वहीं अब तक मूवी ने सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक 247.25 करोड़ की कमाई कर ली है भारत में और वर्ल्डवाइड मूवी ने 338.50 करोड़ कमाए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN