Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/jha_1788962110333_688e0a09-3811-4fdd-afa9-7ee5b51157bc_1788962119588_25bfa09c-5633-4e6b-b4b2-f5b9831f1a6f_fa16bcac-c532-4839-a37d-ef2e74ad5078_ff04fdb7-d5c2-48e4-b6fe-e918429d9efa.jpgजयदीप अहलावत से दृश्यम 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय खन्ना संग उनके कम्पैरिजन को लेकर सवाल किया गया। जयदीप ने इस पर अपनी बात साफ रख दी कि उन्हें कोई प्रेशर नहीं है।
दृश्यम का तीसरा पार्ट दृश्यम द कन्क्लूजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार तीसरे पार्ट में जयदीप अहलावत जुड़े हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जयदीप से अक्षय खन्ना के साथ उनके कम्पैरिजन को लेकर सवाल किया गया और पूछा कि क्या वह अक्षय का किरदार निभा रहे हैं तो उनका कहना है कि उन्हें कोई प्रेशर नहीं है और इसकी उन्होंने वजह भी बताई है।
अक्षय संग कम्पैरिजन पर क्या बोले जयदीप
जयदीप ने कहा, ‘नहीं क्योंकि जब मैंने स्टोरी सुनी तो ऐसा नहीं लगा कि मैं अक्षय सर की जगह आ रहा हूं। एक नया किरदार इसमें इंट्रोड्यूस हुआ है। तो ऐसे में वो प्रेशर लेने की जरूरत ही नहीं। रही बात कम्पैरिजन की तो मुझे नहीं लगता कि बतौर एक्टर आप इस बारे में सोचते हैं।’
जयदीप के मुताबिक उनके करेक्टर को नए तरीके से लिखा गया है ना कि खन्ना के रोल को कन्टीन्यू किया है।
जयदीप बोले उनका किरदार है अलग
जयदीप ने कहा, ‘जर्नी अलग है। इंट्रोडक्शन नया है और मीरा और सालगांवकर परिवार के साथ नया रिलेशनशिप होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई प्रेशर होगा।’
अक्षय क्यों नहीं हैं अब दृश्यम में
बता दें कि दृश्यम 2 में अक्षय ने आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था दृश्यम 2 में। लेकिन तीसरे में वह नहीं हैं। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि उनकी फीस और उनके लुक को लेकर मेकर्स के साथ डिसअग्रीमेंट की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
ऐसी भी रिपोर्ट्स थी कि अक्षय विग पहनना चाहते थे। लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे।
वहीं प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक का कहना था कि अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले लिया था। उनका यह भी कहना था कि एक्टर की फीस को लेकर 3 बार बातचीत हुई थी। लेकिन फिर एक्टर ने बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।
खैर यह तो क्लीयर हो गया कि जयदीप का किरदार, अक्षय से अलग है, लेकिन देखते हैं कि क्या जयदीप, अक्षय की तरह फैंस का दिल जीत पाएंगे या नहीं।
दृश्यम 2 की स्टोरी
दृश्यम 2 के ट्रेलर की बात करें तो इसमें वहीं से चीजें उठाई गई हैं जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी। लेकिन साथ ही कुछ नई मिस्ट्री को भी इसमें जोड़ा गया है। इस बार जयदीप, राजवीर के किरदार से केस को हैंडल करके विजय को एक्सपोज करना चाहते हैं।
ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें तब्बू, श्रेया सरण, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




