Home rss business hindi यह IPO पहले दिन हुआ 4 गुना सब्सक्राइब, GMP पहुंचा 500 रुपये;...

यह IPO पहले दिन हुआ 4 गुना सब्सक्राइब, GMP पहुंचा 500 रुपये; 19 अक्टूबर तक इश्यू रहेगा ओपन

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tonbo Imaging India IPO की ग्रे मार्केट में स्थिति शानदार बनी हुई है
  • आईपीओ का जीएमपी इस समय 500 रुपये है
  • 19 अक्टूबर तक यह आईपीओ पर खुला रहेगा

Tonbo Imaging India IPO को पहले दिन 4 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है। निवेशकों का इस आईपीओ के प्रति आकर्षण रखने की एक वजह जीएमपी भी है। बता दें, पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 3.21 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी में 3.92 गुना और एनआईआई कैटगरी में 5.96 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ 19 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।

Tonbo Imaging India IPO का साइज 852.18 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक इश्यू के जरिए शेयरों को बेच रहे हैं।

कितना है आईपीओ का जीएमपी? (Tonbo Imaging India IPO GMP)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 500 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी के जीएमपी में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है।

प्राइस बैंड कितना है? (Tonbo Imaging India IPO Price band)

कंपनी ने आईपीओ के लिए 665 रुपये से 700 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 21 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये का दांव लगाना होगा।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 14 अक्टूबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 255.36 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 50 शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है। वहीं, बाकि बचे 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

इस कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 18.58 प्रतिशत है। जोकि इश्यू के बाद घटकर 15.72 प्रतिशत हो जाएगी। पब्लिक की हिस्सेदारी 81.42 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़कर 84.28 प्रतिश हिस्सेदारी हो जाएगी।

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN