Home rss business hindi कर्ज-मुक्त हुई कंपनी, नई ऊंचाई पर पहुंच गए शेयर, 16 रुपये के...

कर्ज-मुक्त हुई कंपनी, नई ऊंचाई पर पहुंच गए शेयर, 16 रुपये के पार शेयर का दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर कर्ज मुक्त हो चुकी है
  • कंपनी के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं
  • पीसी ज्वैलर के शेयर शुक्रवार को 11.76% के उछाल के साथ 16.16 रुपये पर पहुंच गए हैं

PC Jeweller Share Price: पीसी ज्वैलर के शेयरों में शुक्रवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर शुक्रवार को BSE में 11.76% के उछाल के साथ 16.16 रुपये पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी पिछले दिनों ही कर्ज-मुक्त हुई है और इसे कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल हुआ है। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का कारोबार भी चमका है और कंपनी का बिजनेस परफॉर्मेंस मजबूत रहा है। पिछले एक महीने में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 27 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

बैंकों का पूरा कर्ज चुकाकर कर्ज-मुक्त हुई ज्वैलरी कंपनी
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेटस) हासिल किया है। कंपनी ने सभी बैंकों का पूरा बकाया चुकाकर यह दर्जा हासिल किया है। पीसी ज्वैलर ने सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले पूरे किए हैं। पीसी ज्वैलर पर अब बैंकों का कोई बकाया नहीं है, ऐसे में कंपनी को फ्यूचर में इंटरेस्ट कॉस्ट की बचत होगी, जो कि इसके मुनाफे पर पॉजिटिव असर डालेगा और बैलेंस शीट को मजबूत करेगा।

कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में 28% की ग्रोथ
मजबूत कंज्यूमर डिमांड के दम पर पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शानदार परफॉर्मेंस दिखाया है। वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही में कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 28 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है, जो कि मजबूत बिजनेस मोमेंटम को दिखाता है। सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी को अपने आउटस्टैंडिंग एक्सपोर्ट देनदारों से करीब 142 करोड़ रुपये मिले हैं।

5 महीने में 90% से ज्यादा उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयरों में पिछले 5 महीने में अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 5 महीने में 90 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 15 मई 2026 को 8.37 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 16 अक्टूबर 2026 को BSE में 16.16 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक पीसी ज्वैलर के शेयर 70 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.45 रुपये है।

10 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है पीसी ज्वैलर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। इसके अलावा, कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN